Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi Uttarakhand Visit: देहरादून पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर NDRF-SDRF अधिकारियों संग बैठक

PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर हैं. मौसम खराब होने की वजह से पीएम मोदी का हवाई दौरा रद्द हो गया है, वे अभी एयरपोर्ट पर ही एसडीआरएफ एनडीआरएफ की बैठक कर रहे हैं.

Disaster Survey of Uttarakhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर, 2025 को उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं. वे आज दोपहर बाद देहरादून पहुंचे. जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया.

प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा रद्द

मौसम खराब होने की वजह से पीएम मोदी का आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा रद्द कर दिया गया. इसके बजाय, वे एयरपोर्ट पर ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आपदा मित्रों के साथ बैठक कर रहे हैं.

उच्च अधिकारियों के साथ बैठक

पीएम मोदी के साथ बैठक में करीब 22 आपदा प्रभावित और 57 आपदा वीर मौजूद हैं. पीएम मोदी स्टेट गेस्ट हाउस में उच्च अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे. पीएम मोदी एमआई-17 हेलीकॉप्टर से आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने वाले थे, लेकिन मौसम की स्थिति के कारण यह कार्यक्रम बदल गया. वे बाद में दिल्ली रवाना होंगे.

यह भी पढ़िए: PM मोदी आज उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिया जायजा

बता दें कि पीएम मोदी के उत्तराखंड पहुंचने से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का दौरा किया था. वे पीएम के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गए थे. सीएम धामी ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे. सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और आपदा के इस कठिन समय में उनका मार्गदर्शन और सहयोग हमारे राज्य के लिए महत्वपूर्ण है.’ उन्होंने साफ किया कि प्रधानमंत्री के दौरे से आपदा राहत कार्यों को और गति मिलेगी.

Also Follow Bharat Express on X



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital