Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi In US: प्रधानमंत्री ने जिल बाइडेन को भेंट किया 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड, राष्ट्रपति को तोहफे में दी ये चीजें…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं. बीते बुधवार को पीएम मोदी ने योग दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.

पीएम मोदी ने जो बाइडेन और डॉ. जिल बाइडेन से की मुलाकात

पीएम मोदी ने जो बाइडेन और डॉ. जिल बाइडेन से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं. बीते बुधवार को पीएम मोदी ने योग दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूएस की फर्स्ट लेडी डॉ. जिल बाइडेन से मुलाकात की. इस दौरान एकदूसरे से गिफ्ट एक्सचेंज किए गए. पीएम मोदी ने डॉ. जिल बाइडेन को 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड भेंट किया तो वहीं राष्ट्रपति बाइडेन को एक चंदन का डिब्बा दिया.

 

राष्ट्रपति को तोहफे में दिया मैसूर चंदन की लकड़ी का डिब्बा

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को जितने भी तोहफे दिए हैं, उनमें भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देने के साथ ही अलग-अलग राज्यों से जुड़ी चीजें भी शामिल हैं. पीएम ने जिस चंदन के डिब्बे को राष्ट्रपति को भेंट किया है, उसे जयपुर के एक शिल्पकार ने हाथ से बनाया था. इस डिब्बे को मैसूर चंदन की लड़की से बनाया गया है. डिब्बे में भगवान गणेश की एक मूर्ति रखी हुई है. जिसे कोलकाता के पांचवीं पीढ़ी के चांदी कारीगरों के एक परिवार ने बनाया था.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस को घेरने के लिए बीजेपी का मेगा प्लान तैयार, आपातकाल के बारे में युवा पीढ़ी को बताएगी भाजपा

पीएम मोदी ने डिब्बे में 10 चांदी के सिक्के भी दिए हैं. इन सिक्कों को भारतीय संस्कृति के अनुरूप 10 दानों को बताते हैं. जिसमें पहला गौ दान, भूमि दान, तिल दान, हिरण्यदान (सोने का दान), रौप्यदान (चांदी का दान) और लवणदान यानी कि नमक का दान शामिल है.

पीएम मोदी के सम्मान में होगा राजकीय भोज

गौरतलब है कि पीएम मोदी विशेष निमंत्रण पर अमेरिका के दौरे पर हैं. जहां पीएम मोदी के सम्मान में आज राजकीय भोज का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. पीएम मोदी इस दौरे में अमेरिका के तमाम उद्योगपतियों, थिंकटैंक के सदस्यों और ट्विटर के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital