PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर टोक्यो पहुंचे, जहां वे भारत-जापान के 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. जापान पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. जापान के लोगों ने गायत्री मंत्र और अन्य वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पीएम मोदी का अभिनंदन किया. वहीं, जापानी कलाकारों ने हिंदी में गीत गाकर और नृत्य प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को और भी खास बना दिया.
आपको बता दें इससे पहले अप्रैल 2007 गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार आधिकारिक रूप से जापान पहुंचे थे. इस दौरे में वे 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान गए थे, जिसमें उद्योग जगत के दिग्गज और वरिष्ठ अफसर शामिल थे. पीएम मोदी के जापान दौरे का मकसद गुजरात और भारत को वैश्विक स्तर पर उद्योग, बुनियादी ढांचे और नवाचार का केंद्र बनाना था.
Narendra Modi set foot in Japan as Chief Minister of Gujarat in April 2007, leading a 40-member delegation of bureaucrats and industry leaders. He had a goal in his mind – to place Gujarat, and by extension India, on the world map as a hub of industry, infrastructure, and… pic.twitter.com/bcd9Ws0hjq
— Modi Archive (@modiarchive) August 29, 2025
इस यात्रा के दौरान, उन्होंने टोक्यो, ओसाका, हिरोशिमा और कोबे जैसे शहरों का दौरा किया और जापानी कंपनियों के साथ बातचीत की. यहां उन्होंने मित्सुबिशी, मित्सुई, सुमितोमो, मरुबेनी, सुजुकी, तोशिबा, निप्पॉन स्टील, निसान स्टील, यूनिडो और त्सुनेशी शिपबिल्डिंग जैसी दिग्गज कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान गुजरात सरकार और जापान की संस्था JETRO के बीच कई अहम समझौते हुए. जापान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा इंडो-जापान फ्रेंडशिप फोरम में बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और मानव संसाधन विकास जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हुई. पीएम मोदी (उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री) ने यहां गुजरात को भारत में जापान के निवेश का सबसे उपयुक्त प्रवेश द्वार बताकर पेश किया था.
शिंजो आबे से मुलाकात और DMIC परियोजना पर की थी चर्चा
इस यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी ने जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं ने दिल्ली–मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) परियोजना पर चर्चा की. मोदी ने आबे को गुजरात के बौद्ध धरोहर स्थलों पर आधारित एक सीडी और जनजातीय कारीगरों द्वारा बनाई गई हस्तनिर्मित शॉल भेंट की, साथ ही उन्हें गुजरात आने का निमंत्रण भी दिया. इसके जवाब में आबे ने गुजरात में बनने वाले DMIC के हिस्से के लिए जापान की पूरी मदद का भरोसा दिलाया था.
Addressed a business event in Tokyo. The presence of Prime Minister Ishiba made this even more special, also indicating the priority we accord to bilateral economic linkages.
Spoke about India’s deep economic ties with Japan and also listed areas where cooperation can deepen in… pic.twitter.com/mfBpv1TCQf
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2025
पीएम मोदी की यह यात्रा (PM Modi In Japan) जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर हो रही है. शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी अपने जापानी समकक्ष के साथ वार्ता करेंगे. विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. जापान यात्रा के बाद , पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितम्बर तक चीन की यात्रा करेंगे और तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.
Also Follow Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



