Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी ने अमरनाथ यात्रा की बधाई के साथ युवाओं को दिया सफलता का मंत्र, सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषितम्

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर ‘सुभाषितम्’ अंदाज खूब वायरल हो रहा है. पीएम ने अमरनाथ यात्रा के पावन अवसर पर शिवभक्तों को बधाई देते हुए एक पवित्र श्लोक साझा किया.

PM Modi, Subhashitam, Amarnath Yatra 2026

PM Modi Subhashitam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लगातार ज्ञानवर्धक ‘सुभाषितम्’ और श्लोक शेयर कर रहे हैं जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने देशवासियों को श्री अमरनाथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए एक बेहद खूबसूरत श्लोक साझा किया.

बाबा बर्फानी के भक्तों को शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “समस्त शिवभक्तों को पावन-पुनीत श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं! बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन की यह यात्रा आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए. जय बाबा बर्फानी!”

इस संदेश के साथ उन्होंने भगवान शिव की महिमा गाता हुआ एक श्लोक भी शेयर किया. संस्कृत में उन्होंने लिखा-

“वाग्बुद्धिचित्तकरणैश्च तपोभिरुग्रैः

शक्यं समाकलयितुं न यदीयरूपम्.

तं भक्तिभावसुलभं शरणं नतानां

नित्यं भजाम्यऽमरनाथमहं दयालुम्॥”

इस श्लोक का आसान शब्दों में अर्थ है ‘जिनके स्वरूप को वाणी, बुद्धि या कठिन तपस्या से भी पूरी तरह नहीं समझा जा सकता, वे दयालु भगवान अमरनाथ सिर्फ सच्ची भक्ति से ही आसानी से मिल जाते हैं. मैं रोज उनके चरणों में शीश नवाता हूं.’

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा शुरू, गृह मंत्री अमित शाह बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

डिजिटल इंडिया पर दिए खास संदेश

ऐसा नहीं है कि पीएम ने सिर्फ आज ही यह सुभाषित शेयर किया है. बीते दो दिनों से उनकी यह ज्ञानवर्धक सीरीज जारी है. गुरुवार (2 जुलाई) को उन्होंने जीवन में कभी हार न मानने और लगातार कोशिश करने का संदेश दिया था. वहीं बुधवार को पीएम मोदी ने ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के 11 साल पूरे होने पर देशवासियों की तारीफ की थी. उन्होंने बताया था कि कैसे भारत ने टेक्नोलॉजी के दम पर दुनिया में अपनी नई पहचान बनाई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read