Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi Nagpur Visit: 11 दिसंबर को पीएम मोदी का नागपुर दौरा, 3500 पुलिस जवान और 3500 CCTV करेंगे निगरानी

PM Modi Nagpur Visit: पीएम मोदी रविवार 11 दिसंबर को नागपुर जाने वाले है, वो यहां समृद्धी एक्सप्रेस (Samruddhi Expressway) समेत विभिन्न परियोजनाओ का लोकार्पण करेंगे, रविवार को सुबह 9.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से रवाना होंगे.

PM Narendra Modi

PM Modi Nagpur Visit

PM Modi Nagpur Visit: पीएम मोदी रविवार 11 दिसंबर को नागपुर जाने वाले है, वो यहां समृद्धी एक्सप्रेस (Samruddhi Expressway) समेत विभिन्न परियोजनाओ का लोकार्पण करेंगे, रविवार को सुबह 9.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से रवाना होंगे. नागपूर हवाई अड्डे से मोदी सड़क के रास्ते नागपूर रेल्वे स्टेशन जाएंगे, जहा वो नागपूर से बिलासपुर वंदे भारत एक्प्रेस का शुभारंभ करेंगे.

11 दिसंबर को पीएम मोदी का नागपुर दौरा

नागपूर रेल्वे स्टेशन से प्रधानमंत्री मोदी नागपूर मेट्रो के झिरो माईल फ्रीडम पार्क स्टेशन जाएंगे, वहां से वो मेट्रो में सफर करते हुए मेट्रो के खापरी स्टेशन अड्डे पर पहुचेंगे. खापरी स्टेशन से प्रधानमंत्री समृद्धि एक्सप्रेस वे के झिरो माईल पर जाएंगे, जहां वो समृद्धी एक्सप्रेस का लोकार्पण करेंगे.

ये भी पढ़ें: क्या अमित शाह के बिना चुनाव जीतने में सक्षम नहीं है भाजपा?

मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन

समृद्धी एक्सप्रेस वे लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नागपुर के एम्स हॉस्पिटल के करीब बने मैदान में सभा को संबोधित करेंगे एवं अन्य परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नागपुर में कुल तीन घंटे का दौरा तय किया गया है. पीएम मोदी के दौरे से पहले नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश ने कुमार ने बताया कि मोदी के दौरे के लिये 3500 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को बंदोबस्त के लिए लगाए गए है, वही 3500 सीसीटीवी के जरिये प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर नज़र रखी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital