Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 में बोले पीएम ‘हमारे पास डबल AI, दूसरा है एस्पिरेशनल इंडिया’

NDTV World Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट के मंच से डबल एआई की बात कही. उन्होंने कहा ये डबल एआई का दौर है.

PM in NDTV World Summit

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 में पीएम मोदी.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

NDTV World Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट के मंच से डबल एआई की बात कही. उन्होंने कहा ये डबल एआई का दौर है. भारत के पास दूसरा एआई भी है. प्रधानमंत्री ने इसे एस्पिरेशनल इंडिया का नाम दिया.

प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया और हमारे पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तो है ही, लेकिन हमारा दूसरा एआई भी है यानी एस्पिरेशनल इंडिया. जब एस्पिरेशनल इंडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की यात्रा होती है, तब विकास की गति भी तेज होना स्वाभाविक है.

उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की एक किरण

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 – द इंडिया सेंचुरी का आगाज सोमवार को हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ चैनल को लॉन्च किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की एक किरण बना है. जब दुनिया चिंता में डूबी है तब भारत आशा का संचार कर रहा है. समिट में देश-दुनिया के बड़े चेहरे मौजूद हैं. भूटान के पीएम दाशो शेरिंग तोबगे, बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली और ब्रिटेन के पूर्व पीएम लॉर्ड डेविड कैमरन मौजूद हैं. इसके अलावा कई बड़े कारोबारी, फिल्म और साहित्य के जुड़े बड़े नाम भी एनडीटीवी वर्ल्‍ड समिट में हिस्सा ले रहे हैं.

यूके के पूर्व प्रधानमंत्री करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

इससे पहले मंच से एनडीटीवी के एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया ने बताया कि एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 की भव्‍यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 4 सिटिंग प्रधानमंत्री शामिल हो रहे हैं. वहीं यूके के पूर्व प्रधानमंत्री इसमें शिरकत कर रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital