Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मोदी सरकार की पीएम स्वनिधि योजना से आर्थिक रूप से सशक्‍त हो रहे आमजन, जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा क्रेडिट कार्ड वितरण की शुरुआत की गई है. आज बिहार में काफी लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड प्रदान किया गया. इस योजना के तहत लाभार्थी 50 हजार की ऋण सीमा पार कर चुके हैं

pm modi news
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम से देशभर में पीएम स्वनिधि योजना के पात्र हितग्राहियों को ऋण राशि और क्रेडिट कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसी क्रम में बिहार के भागलपुर में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें योजना के पात्र लाभार्थियों को ऋण राशि और क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए. इस कार्यक्रम के माध्यम से छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया.

कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थी अनीता कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई पीएम स्वनिधि योजना बेहद सराहनीय है. उन्होंने बताया कि पहले चरण में उन्हें 10 हजार रुपए का ऋण मिला था. उसकी किस्तें समय पर चुकाने के बाद उन्हें दोबारा 25 हजार रुपए का ऋण दिया गया. इस योजना से वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और इन पैसों से छोटा कारोबार शुरू कर सकती हैं. उन्होंने योजना को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया.

क्रेडिट कार्ड वितरण की शुरुआत

असगर अली ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा क्रेडिट कार्ड वितरण की शुरुआत की गई है. उन्होंने कहा कि भागलपुर में आज 115 लोगों को कार्यक्रम में बुलाया गया था, जिसमें से दो लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड प्रदान किया गया. उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना के तहत जिले में करीब सात हजार से अधिक लाभार्थी हैं और जो लाभार्थी 50 हजार की ऋण सीमा पार कर चुके हैं, उन्हें यह क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है.

10 हजार रुपए का ऋण मिला

लाभार्थी गोविंद कुमार ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत उन्हें पहले 10 हजार रुपए का ऋण मिला था. समय पर किस्तें चुकाने के बाद उन्होंने 20 हजार रुपए का दूसरा ऋण लिया और इसके बाद 50 हजार रुपए तक का ऋण भी प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए क्रेडिट कार्ड से जरूरत पड़ने पर तुरंत आर्थिक सहायता मिल सकेगी. गोविंद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने गरीबों के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया.

कोरोना काल के दौरान मदद पहुंचाई

इसके अलावा लाभार्थी वेंडर नीलकंठ ठाकुर ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना ने कोरोना काल के दौरान उन्हें काफी मदद पहुंचाई थी. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में इस योजना से प्राप्त ऋण राशि से वे अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं. नीलकंठ ठाकुर ने कहा कि इस योजना से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों और छोटे व्यापारियों के लिए लगातार बेहतर काम कर रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital