देश

Manish Sisodia Arrested: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट, ‘आप’ मुख्यालय और ‘CBI’ दफ्तर में सुरक्षा कड़ी

Manish Sisodia: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर आप मुख्यालय के बाहर सोमवार सुबह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. राउज एवेन्यू कोर्ट में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जहां सिसोदिया को सोमवार को पेश किए जाने की संभावना है.

पुलिस के मुताबिक, आप के विरोध के बाद दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं. वहीं यातायात पुलिस ने मुताबिक, सेंट्रल दिल्ली में यातायात प्रभावित हो सकता है.

‘आप’ मुख्यालय और ‘CBI’ दफ्तर में सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) की रविवार रात गिरफ्तारी के बाद आप के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. इसे देखते हुए दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया है. विशेष पुलिस आयुक्त ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है. थानाध्यक्षों समेत थाना पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं, तो वहीं महिला पुलिसकर्मियों को रात भर थाने में रहने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने ‘आप’ मुख्यालय और ‘CBI’ दफ्तर में सुरक्षा कड़ी कर दी है.

दिल्ली में किसी भी जगह प्रदर्शन और धरना को रोकने के अलावा लोगों को एक जगह एकत्रित होने से रोकने के लिए कहा गया है. सभी जगह कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कहा गया है. दिल्ली पुलिस को इनपुट मिले है कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आप नेता व समर्थक हंगामा व प्रदर्शन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें-   Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड पर बोलीं मायावती, “अभी पार्टी से निष्कासित नहीं होंगी अतीक की पत्नी, अगर जांच में…”

गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया का मेडिकल परीक्षण किया गया

शराब नीति मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का सोमवार को डॉक्टरों की एक टीम ने मेडिकल परीक्षण किया. सीबीआई ने अपने मुख्यालय में चिकित्सा परीक्षण कराया. कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स नहीं ले जाया जा सका.

जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे सिसोदिया

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रविवार को मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं के लिए गिरफ्तार किया है. सीबीआई के मुताबिक सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे. इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया है. 2021-22 के लिए आबकारी नीति बनाने और लागू करने में कथित अनियमितताओं के मामले की जांच के लिए उपमुख्यमंत्री और प्रभारी आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया और 14 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. दिल्ली पुलिस ने रविवार को सीबीआई कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह और मंत्री गोपाल राय समेत 50 लोगों को हिरासत में लिया था.

– भारत एक्सप्रेस (Ians इनपुट के साथ)

 

Rahul Singh

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

36 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago