होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सोना महापात्रा और शहनाज गिल
Sona Mahapatra On Shehnaaz Gill: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सोना महापात्रा अपने गानों से ज्यादा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. ट्विटर पर एक्टिव रहने वाली सोना सलमान खान से लेकर साजिद खान जैसे बॉलीवुड सितारों को निशाने पर लेने से नहीं चूकती हैं. अब वह शहनाज गिल पर तंज कसती नजर आ रही हैं.
दरअसल, सोना महापात्रा को शहनाज गिल से बस एक ही दिक्कत है कि उन्होंने ‘मीटू’ के आरोपी साजिद खान को सपोर्ट किया था. इसके बाद सोना कई बार शहनाज को ताना मार चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने एक बार फिर शहनाज को निशाने पर लिया, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गईं. अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए शहनाज के टैलेंट पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोना का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है.
अपने लेटेस्ट ट्वीट में सोना ने शहनाज गिल के लिए लिखा, “प्यारे ट्रोल्स जो जैकलीन जैसी दूसरी स्टारलेट के लिए खड़े हुए हैं, मुझे नहीं पता कि शहनाज का खास टैलेंट क्या है? वह अभी-अभी लो-ब्रो रियलिटी टीवी शो से फेमस हुई हैं. समझ गई. ” मैं उन महिलाओं के तरीकों को जानती हूं जो रोल या पैसा पाने के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं.”
बता दें कि साजिद खान पर साल 2018 में मीटू का आरोप लगा था. इसके चलते उन्हें एक साल के लिए फिल्म इंडस्ट्री से बर्खास्त भी कर दिया गया था. साजिद ने ‘बिग बॉस 16’ से ग्लैमर की दुनिया में वापसी की. उस वक्त एक तरफ साजिद के खिलाफ मोर्चा था और शहनाज ने उनका साथ दिया. इसके बाद से सोना अक्सर ट्विटर पर उन पर हमला करती नजर आती हैं. शहनाज ‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुकी हैं। वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘किस का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…