Bharat Express DD Free Dish

बिहार में पुलिस मुठभेड़ में इनामी अपराधी ढेर, बीजेपी नेता के भांजे की हत्या का था आरोप

Bihar News: सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी सोनू यादव मारा गया. उस पर बीजेपी नेता के भांजे की हत्या का आरोप था.

Bihar News: सत्ता बदलने के बाद पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है. सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में रविवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश सोनू यादव (Sonu Yadav) मारा गया.

क्या था आरोप?

सोनू यादव पर बीजेपी नेता मनोज सिंह के भांजे हर्ष कुमार की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था. इस वारदात में चंदन सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका इलाज अभी जारी है.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

पुलिस को खबर मिली थी कि सोनू यादव किसी नई वारदात की योजना बना रहा है और बड़हरिया की ओर जा रहा है. इसी आधार पर विशेष टीम बनाई गई. जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोर्चा संभाला और गोली लगने से सोनू घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अन्य गिरफ्तारियां

इस मामले में पहले ही छोटू यादव को मुठभेड़ के बाद पकड़ा जा चुका है. उसके पैर में गोली लगी थी और इलाज चल रहा है. पुलिस ने एक और आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से हत्या में इस्तेमाल वाहन बरामद किया गया है.

ये भी पढ़ें-बेगूसराय में मानवता शर्मसार: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी किशोर पुलिस की गिरफ्त में; इलाके में तनाव

हालिया घटनाएं

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या के आरोपी रामधनी यादव को भी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था. उस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे.

ये भी पढ़ें-सिस्टम की लापरवाही या कुदरत का कहर? बरगी पायलट का बड़ा खुलासा, 3 महीने से खराब था इंजन!

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read