होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
दिवंगत फिल्म निर्माता और कलाकार सतीश कौशिक (फोटो ट्विटर)
Satish Kaushik Passes Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज (गुरुवार) को एक और दिग्गज सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया. अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को खूब हंसाने वाले हरफनमौला कालाकार आज खुद हमेशा के लिए चुप हो गए. फिल्म निर्माता और कलाकार सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया. इस निधन के खबर सामने आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर बह गई, सभी के मुंह पर अचानक चुप्पी सी आ गयी है.
सतीश कौशिक के निधन पर फिल्मी जगत के तमाम सितारों से लेकर राजनेताओं तक दुख व्यक्त कर रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया
पीएम मोदी ने सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “सुप्रसिद्ध फिल्मी हस्ती श्री सतीश कौशिक जी के असामयिक निधन से बहुत दुख हुआ. वह एक रचनात्मक प्रतिभा थे जिन्होंने अपने अद्भुत अभिनय और निर्देशन की बदौलत दिल जीत लिया. उनकी रचनाएं दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. OM SHANTI.”
मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह दुख जताते हुए कहा कि “सतीश कौशिक के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभिनेता, निर्देशक और लेखक सतीश कौशिक के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ. भारतीय सिनेमा, कलात्मक कृतियों और प्रदर्शनों में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. शांति शांति
फ़िल्म कलाकार सतीश कौशिक के निधन को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, आज प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ, अपने बेहतरीन अभिनय से कौशिक जी ने हिंदी फिल्म जगत पर गहरी छाप छोड़ी थी, कौशिक पिछले साल नंवबर में ही अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल आये थे. उन्हें मध्यप्रदेश बहुत पसंद था.
जब वो भोपाल आये थे तो उन्होंने कहा था- ‘देश के सबसे फिल्म फ्रेंडली स्टेट में आकर काफी खुश हूं. भोपाल काफी खुबसूरत और समृद्ध शहर है। यहां की लोकेशन, खाना, मेहमानवाजी से काफी प्रभावित हुआ हूं. मैं ईश्वर से दिवंगत कौशिक जी की आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.
गौरतलब है बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गया. सबसे पहले अभिनेता अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी. सतीश कौशिक ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…
दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…
US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…
Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…
2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…