Bharat Express DD Free Dish

इंदौर में सजेगा ‘प्रजातंत्र’ का कवि सम्मेलन: CM मोहन यादव देंगे शुभकामनाएं, CMD उपेंद्र राय करेंगे शिरकत

इंदौर के रवीन्द्र नाट्यगृह में आज प्रजातंत्र का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज पार्टनर है. ऑनलाइन सीएम मोहन यादव ऑनलाइन जुड़ेंगे और भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय की खास मौजूदगी रहेगी.

Prajatantra Kavi Sammelan Indore Bharat Express Upendrra Rai

मध्य प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी इंदौर एक बार फिर साहित्य, कविता और शायरी के शानदार रंग में रंगने को तैयार है. आज (24 फरवरी) रात 8 बजे से शहर के प्रतिष्ठित रवीन्द्र नाट्यगृह में ‘प्रजातंत्र मीडिया फाउंडेशन’ की ओर से ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस बड़े साहित्यिक महाकुंभ में ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) बतौर न्यूज चैनल पार्टनर अपनी अहम भूमिका निभा रहा है. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के CMD एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय की खास मौजूदगी रहेगी.

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की खास मौजूदगी

इस शानदार महफिल को जो बात सबसे खास बनाती है, वह है भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी (CMD) एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय की गरिमामयी उपस्थिति. वे इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होकर कविता और शायरी के इस जश्न को नई ऊंचाई देंगे. ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज पार्टनर के रूप में इस आयोजन की हर धड़कन और साहित्यिक गूंज को देश-दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाने का काम करेगा.

CM मोहन यादव देंगे शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. वे ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं और संदेश देंगे. इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे में देश के जाने-माने कवि और शायर अपनी प्रस्तुति देने के लिए इंदौर पहुंच रहे हैं. मंच पर जो दिग्गज अपनी रचनाओं का जादू बिखेरेंगे.

कौन-कौन शामिल होगा?

  • मशहूर शायर अज़हर इकबाल
  • प्रख्यात युवा कवि और लेखक नीलोत्पल मृणाल
  • स्वयं श्रीवास्तव
  • मणिका दुबे
  • अबरार काशिफ़
  • रामायणधर द्विवेदी
  • कवि गौरव साक्षी इसका शानदार संचालन करेंगे

‘प्रजातंत्र’ का मंच पर साहित्यिक परंपरा

गौरतलब है कि इंदौर में कवि सम्मेलनों और मुशायरों की एक बेहद लंबी और समृद्ध परंपरा रही है. यहां की कला, कविता और शायरी प्रेमी जनता ने हमेशा ऐसे आयोजनों को सिर-आंखों पर बिठाया है और उन्हें कामयाब बनाया है. इससे पहले भी ‘प्रजातंत्र’ के बैनर तले हुए अखिल भारतीय सम्मेलनों में श्रोताओं का अपार जनसैलाब उमड़ता रहा है. पुराने आयोजनों की अपार सफलता ही यह गवाही देती है कि इंदौर की जनता साहित्य को किस कदर जीती है.

Bharat Express अब देश के सभी प्रमुख DTH और केबल नेटवर्क पर उपलब्ध

शब्दों के जादू, भावनाओं की रवानी और शेरो-शायरी की इस शानदार शाम का इंदौरवासियों को बेसब्री से इंतजार है. एक तरफ देश के नामचीन कवियों का जमावड़ा और दूसरी तरफ ‘भारत एक्सप्रेस’ जैसे मजबूत न्यूज पार्टनर का साथ; यह तय है कि आज का यह आयोजन न सिर्फ स्थानीय स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय पटल पर भी अपनी एक अलग और अमिट छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read