Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन गुरुवार की शाम 7 बजे आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी संस्करण प्रसारित किया जाएगा.

President Draupadi Murmu

देश भर में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन गुरुवार की शाम 7 बजे आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी संस्करण प्रसारित किया जाएगा.

दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा. आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात के 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगा.

इसके एक दिन बाद 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लालकिले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को राष्ट्र को संबोधित किया था. उन्होंने कहा था कि 75 वर्ष पहले 26 जनवरी के दिन ही भारत का संविधान लागू हुआ था. उन्होंने आगे कहा था कि हम इस साल भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मना रहे हैं, जो अग्रणी स्वाधीनता सेनानियों में शामिल हैं. राष्ट्रीय इतिहास के संदर्भ में अब उनकी भूमिका को समुचित महत्व दिया जा रहा है.


ये भी पढ़ें: इतिहास को खुद को दोहराने की अनुमति नहीं दी जाए, राहुल गांधी ने कोर्ट से कहा- मेरी जान को गंभीर खतरा…शिकायतकर्ता गोडसे के वंशज हैं


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital