Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मालदीव के लिए फिर संकटमोचक बना भारत, आर्थिक मदद का ऐलान, President Muizzu ने पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात हुई. मुइज्जू ने कहा, मालदीव हमारे देशों और क्षेत्र में शांति और विकास के साझा दृष्टिकोण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध मित्र बना रहेगा.

PM MODI AND MUIZZU

पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से की मुलाकात (फोटो X)

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Muizzu) भारत दौरे पर हैं. राष्ट्रपति मुइज्जू ने सोमवार (7 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को मालदीव आने का निमंत्रण भी दिया. दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की. जिसमें रिश्तों को सुधारने, व्यापक तौर पर आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर सहमति जताई.

Muizzu ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी से इस मुलाकात के बाद राष्ट्रपति मुइज्जू ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “मैं पीएम मोदी, भारत सरकार और भारत के लोगों को पिछले कुछ सालों में मालदीव को दी गई उदार सहायत और सहयोग के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं, जिसमें टी-बिल के रोलओवर के रूप में हाल ही में बजटीय सहायता भी शामिल है.

पीएम मोदी को मालदीव आने का न्योता

दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात हुई. मुइज्जू (Muizzu) ने कहा, मालदीव हमारे देशों और क्षेत्र में शांति और विकास के साझा दृष्टिकोण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध मित्र बना रहेगा. उन्होंने पीएम मोदी को राजनयिकों के संबंधों की 60वीं सालगिरह मनाने के लिए अगले साल पीएम मोदी को मालदीव आने का न्योता भी दिया.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

वहीं इस द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा, भारत हमेशा संकट के समय में मालदीव के लिए सबसे पहले खड़ा रहा है, चाहे वह महामारी हो या पीने के लिए पानी की कमी. पीएम मोदी ने आगे कहा कि दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू करने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें- BJP का तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप, कहा- पलंग-सोफा-टोंटी-टब सब सरकारी आवास से गायब

5 समझौतों पर लगी मुहर

बता दें कि दोनों देशों के बीच 5 समझौतों पर मुहर लगी है, जिसमें मुद्रा विनिमय पर हुआ एक समझौता भी शामिल है. अन्य समझौतों में भ्रष्टाचार की रोकथाम, कानून प्रवर्तन प्रशिक्षण, खेल और युवा मामले शामिल हैं. इस दौरान मालदीव में रुपे कार्ड भी लॉन्च किया. भारत ने मालदीव को 400 मिलियन डॉलर के द्विपक्षीय मुद्रा स्वैप समझौते के साथ ही 30 बिलियन रुपये के रूप में सहायता प्रदान करने की घोषणा की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital