Bharat Express DD Free Dish

राष्ट्रपति मूर्मू, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री बोले- भगवान बुद्ध का जीवन विश्व समुदाय को हमेशा करता रहेगा प्रेरित

देश में आज बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) का पर्व मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुद्ध पूर्णिमा की देशवासियों को बधाई दी है.

PM Modi

पीएम मोदी.

Buddha Purnima: देश में आज बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) का पर्व मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुद्ध पूर्णिमा की देशवासियों को बधाई दी है.

Buddha Purnima की राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, “बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं. करुणा के प्रतीक महात्मा बुद्ध का अहिंसा, प्रेम और करुणा का अमर संदेश समस्त मानवता के कल्याण का मूल मंत्र है. उनके आदर्शों से समानता, सद्भाव और न्याय जैसे शाश्वत मूल्यों में हमारी आस्था प्रबल होती है. उनकी शिक्षाएं हम सबको नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं. आइए, हम सब महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाएं और अपने जीवन में सदाचार का अनुसरण करते हुए शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान करें.”

Buddha Purnima की पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) की ढेरों शुभकामनाएं. सत्य, समानता और सद्भाव के सिद्धांत पर आधारित भगवान बुद्ध के संदेश मानवता के पथ-प्रदर्शक रहे हैं. त्याग और तप को समर्पित उनका जीवन विश्व समुदाय को सदैव करुणा और शांति के लिए प्रेरित करता रहेगा.”

यह भी पढ़ें- DG ISPR Pakistan: जिसके अब्बा ने लादेन को दिया न्यूक्लियर नुस्खा, उस खूंखार आतंकी की औलाद है PAK सेना का ये बड़ा अफसर

इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) की शुभकामनाएं दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “ज्ञान, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलकर मानव समाज को समानता और एकता का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध का जीवन मनसा, वाचा और कर्मणा की त्रिवेणी है. भगवान बुद्ध से सभी के सुख और शांति की कामना करता हूं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read