Bharat Express DD Free Dish

अब महंगी दवाओं से मिली राहत, प्रधानमंत्री जन औषधि योजना बनी गरीबों के लिए जीवन रक्षक

प्रधानमंत्री जन औषधि योजना गरीब और मध्यम वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है. इस योजना से लोगों को 90% तक सस्ती दवाएं मिल रही हैं, जिससे इलाज का खर्च घटकर आम आदमी की पहुंच में आ गया है.

Pradhan Mantri Jan Aushadhi Yojana

Pradhan Mantri Jan Aushadhi Yojana: प्रधानमंत्री जन औषधि योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है. इस योजना का लाभ लेकर लोग इलाज में खर्च होने वाले बजट को कम कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं. कभी जो दवाएं आम आदमी की पहुंच से दूर थीं, आज वही दवाएं प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत 90 प्रतिशत तक सस्ती होकर हर जरूरतमंद तक पहुंच रही हैं. छपरा जिले के इसुआपुर से एक ऐसी ही उम्मीद जगाने वाली रिपोर्ट सामने आई है.

500 की दवा अब सिर्फ 80 रुपये में

ग्राहक हरेंद्र सिंह ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि जन औषधि केंद्र में दवाइयां सस्‍ती मिलती हैं. पहले 500 रुपए में दवा ले जाते थे, अब महज 80 रुपए में ले जा रहा हूं. पहले बीमार पड़ने पर सोचना पड़ता था कि दवा के लिए पैसे कहां से लेकर आएं, अब ऐसा नहीं है. इस केंद्र का विस्‍तार होना चाहिए, जिससे आमजन को फायदा मिल सके. महीने में पहले जहां दवाओं पर खर्च 3 हजार का होता था, अब 500 में ही दवा मिल जा रही है. यह बचत योजना है, इसके लिए पीएम को बहुत बधाई.

जन औषधि केंद्र संचालक इबरार अहमद ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से लाखों लोगों को फायदा पहुंच रहा है. पहले मेरा मेडिकल स्‍टोर था, दवा का बिल देखकर लोगों के चेहरे पर मायूसी होती थी. पैसा कम होने की वजह से कम दवा लेते थे. अब लोग दवा लेते हैं और मुस्‍कुरा कर चले जाते हैं. बाजार में मिलने वाली 150 रुपए की दवा मात्र 22 रुपए में जन औषधि केंद्र पर मिल जाती है. यहां कई दवाओं पर 90 प्रतिशत तक की छूट मिलती है.

दवा जन औषधि केंद्र पर मात्र 50 रुपये में

दवा लेने आए दीदार वारिस ने कहा कि बाजार में मिलने वाली 200 रुपए की दवा जन औषधि केंद्र में 50 रुपए में उपलब्‍ध है. इसकी जानकारी होने के बाद कोई भी बाजार से दवा नहीं खरीदता है.

मजहर निसार ने बताया कि इस केंद्र से आम जनता को 90 प्रतिशत तक फायदा हो रहा है. यहां बाजार मूल्‍य से सस्‍ती दवाएं उपलब्‍ध हैं. महंगी दवाओं के लिए अब गांव के लोगों को शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. छोटे कस्‍बों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुलने से इसकी पहुंच ज्‍यादा लोगों तक हो रही है.

ये भी पढ़ें: ‘Seva’ By BJP: PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा देशभर में मनाएगी ‘सेवा पर्व’, ऐसे बना सुशासन का मॉडल

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read