Bharat Express DD Free Dish

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 16वीं कम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस-2025 का उद्घाटन, रक्षा तैयारियों और रणनीतियों पर होगी मुख्य चर्चा

PM Modi Kolkata Visit: पीएम मोदी आज कोलकाता स्थित फोर्ट विलियम में 16वीं कमांडर्स कॉन्फ्रेंस-2025 का उद्घाटन करेंगे. यह सम्मेलन 15 से 17 सितंबर तक पूर्वी कमान मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है.

PM Modi Kolkata Visit

PM Modi Kolkata Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता स्थित फोर्ट विलियम में 16वीं कम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस-2025 (CCC) का उद्घाटन करेंगे. यह सम्मेलन 15 से 17 सितंबर तक पूर्वी कमान मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कोलकाता

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को कोलकाता पहुंचे और फोर्ट विलियम में इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. इस वर्ष की कॉन्फ्रेंस का थीम ‘ईयर ऑफ रिफॉर्म्स: ट्रांसफॉर्मिंग फॉर द फ्यूचर’ रखा गया है. सम्मेलन में देश की शीर्ष सैन्य और असैन्य नेतृत्व एक साथ आएगा और भारत की रक्षा तैयारियों, रणनीतियों और सुरक्षा नीतियों पर विचार-विमर्श करेगा.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, CCC सशस्त्र बलों का सर्वोच्च स्तर का ब्रेनस्टॉर्मिंग फोरम है. इसमें सैन्य और असैन्य अधिकारी रणनीतिक और वैचारिक स्तर पर विचार-विमर्श करते हैं और देश की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा होती है. सम्मेलन में सुरक्षा चुनौतियों, आधुनिक तकनीक, हथियार प्रणालियों और सैन्य संरचनाओं के सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Engineer’s Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को इंजीनियर्स डे की दी बधाई, कहा- विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

रक्षा तैयारियों और रणनीतियों पर होगी मुख्य चर्चा

इस साल की कॉन्फ्रेंस में यह भी चर्चा की जाएगी कि कैसे रक्षा सुधार और आधुनिक रणनीतियों के माध्यम से भारत भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार हो सकता है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इस सम्मेलन में मौजूद रहेंगे और अपनी राय साझा करेंगे.

बिहार के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी

कॉन्फ्रेंस के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी बिहार के लिए रवाना होंगे. इस आयोजन के जरिए भारत की रक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने और राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतियों को और प्रभावी बनाने का लक्ष्य रखा गया है. CCC का यह आयोजन देश की सैन्य तैयारी और नेतृत्व क्षमता को वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read