Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ladkah: प्रमुख सचिव संजीव खिरवार ने लेह-कारगिल में चौबीस घंटे जल आपूर्ति स्थिति की समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी निर्देश

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रमुख सचिव संजीव खिरवार ने लेह और कारगिल क्षेत्र में 24×7 पानी की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई.

प्रमुख सचिव संजीव खिरवार ने की समीक्षा बैठक

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रमुख सचिव संजीव खिरवार ने लेह और कारगिल क्षेत्र में 24×7 पानी की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई. जिसमें टीसीएस के इंजीनियर्स की तरफ से जल आपूर्ति की स्थिति का प्रजेंटेंशन दिया गया. इसके अलावा कार्ययोजना, जीआईएस बेस्ड मानचित्र, कस्बों में जल आपूर्ति करने की योजना के अलावा मौजूदा समय में चल रहे कार्य के अलग-अलग पहलुओं को शामिल किया गया.

बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश

प्रमुख सचिव संजीव खिरवार ने जल आपूर्ति कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि 24×7 जल आपूर्ति जल बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और स्वच्छ पानी तक स्थायी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तेजी के साथ काम किया जाए. जो एक महत्वपूर्ण कदम है.

लोगों को पीने के लिए मिले स्वच्छ पानी

संजीव खिरवार ने समीक्षा बैठक को लेकर कहा कि “लद्दाख की जल आपूर्ति प्रणाली का आकलन करना क्षेत्र के सामने बढ़ती जल चुनौतियों का समाधान करने के लिए महत्वपूर्ण है. हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लद्दाख के लोगों को स्वच्छ पीने का पानी मिले. यह समीक्षा उस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रशासन एक व्यापक रणनीति बनाने के लिए को-आर्डिनेशन में काम करेगा. जिसका उद्देश्य लद्दाख के सभी निवासियों के लिए पानी की न्यायसंगत और विश्वसनीय पहुंच सुनिश्चित करना है.

यह भी पढ़ें- G20 घोषणा पत्र पर अमेरिका-रूस की रजामंदी, लेकिन यूक्रेन को क्यों रास नहीं आया ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’?

बैठक का उद्देश्य विस्तृत कार्ययोजना को विकसित करना

समीक्षा बैठक को लेकर संजीव खिरवार ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एक विस्तृत कार्ययोजना विकसित करना, जल आपूर्ति योजना के अलग-अलग पहलुओं पर विचार करना, बुनियादी ढांचे के विकास, इसके संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी.

वीसी के जरिए बैठक में शामिल हुए अधिकारी

जल आपूर्ति समीक्षा बैठक में प्रशासनिक सचिव, पीएचई/आईएंडएफसी; आवास एवं शहरी विकास विभाग (एच एंड यूडीडी), यूटी लद्दाख के निदेशक; सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, यूटी लद्दाख के मुख्य अभियंता; सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, लेह के कार्यकारी अभियंता; संबंधित विभागों के अधिकारी; परियोजना प्रबंधन इकाई (पीएमयू) एच एंड यूडीडी, यूटी लद्दाख; टाटा कंसल्टेंसी के प्रतिनिधि; शाह कंसल्टेंसी के प्रतिनिधि, जबकि एलएएचडीसी, कारगिल के उपायुक्त/सीईओ; सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, कारगिल के कार्यकारी अभियंता; एवं संबंधित अधिकारी वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital