देश

Ramcharitmanas Controversy: रामचरितमानस के खिलाफ विरोध हिंदू समाज को तोड़ने के लिए, सपा-RJD की साजिश नहीं होगी कभी सफल- बोले VHP नेता

Ramcharitmanas Controversy: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस वाले बयान पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. उनके बायन के बाद अब समाजवादी पार्टी भी विरोधी पार्टियां और साधु-संत समाज के निशाने पर आ गई है. वहीं अब विश्व हिंदू परिषद ने इसको लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है. विहिप के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने आरोप लगाया कि,”रामचरितमानस के खिलाफ हाल के दिनों में किया गया विरोध हिन्दू समाज को तोड़ने का समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के षड्यंत्र का हिस्सा है और यह कभी सफल नहीं होगा. उन्होंने आगे कहा कि प्रभु राम भारत की राष्ट्रीय एकता एवं सद्भाव के प्रतीक हैं और सदैव बने रहेंगे”.

विहिप के कार्याध्यक्ष ने कहा कि, “हाल ही में हमने देखा है कि रामचरितमानस पर प्रतिबंध की मांग की गई और इसका विरोध करते हुए किताब के पन्ने जलाए गए. स्वामी की तरफ से गया कि यह दलितों, महिलाओं और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) विरोधी है.” उन्होंने कहा कि सवाल यह उठता है कि यह विरोध सब जगह अचानक एक साथ कैसे शुरू हुआ.

‘हमे लगा यह स्वामी प्रसाद का निजी विचार है’

आलोक कुमार ने कहा कि हमको लग रहा था कि,”उनका निजी विचार होगा लेकिन सपा ने दो दिन बाद ही उनका पार्टी में प्रमोशन कर उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया. उन्होंने आगे कहा कि इस तरह बिहार में भी मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने जो कहा, उसे लेकर उनकी पार्टी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.” ऐसे में यह निश्चित ही सपा और लालू प्रसाद यादव की पार्टी की राजनीति का अगला कदम है, जिनका मकसद “अनुसूचित समाज के लोगों को हिंदू समाज से तोड़ना और अगले चुनाव की बिसात बिछाना है.” इस तरह का गठबंधन एक षड्यंत्र का हिस्सा है और यह कभी सफल नहीं होगा.”

ये भी पढ़ें-  Ramcharitmanas: श्राप देकर भस्म कर देते, 21 लाख भी बच जाते- ‘सिर तन से जुदा’ वाले महंत राजू दास के ऐलान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पलटवार

संत समाज और स्वामी प्रसाज में वार-पलटवार जारी

बता दें कि इससे पहले महंत राजू दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर कलम करने वाले को 21 लाख का इनाम देने का ऐलान किया था. जिसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि,“हर असंभव कार्य को संभव करने का नौटंकी करने वाले एक धाम के बाबा की धूम मची है. आप कैसे बाबा है जो सबसे सशक्त पीठ के महंत होने के बावजूद सिर तन से जुदा करने का सुपारी दे रहे हैं, श्राप देकर भी तो भस्म कर सकते थे. 21 लाख ₹ भी बचता, असली चेहरा भी बेनकाब न होता.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

15 minutes ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

17 minutes ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

37 minutes ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

48 minutes ago

चक्रवात अर्णव के चलते झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में KG से 12वीं तक की कक्षाएं हुई स्थगित

चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

51 minutes ago

दिवाली-छठ पर टिकट की टेंशन खत्म, रेलवे ने 30% बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी रूट लिस्ट

Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…

1 hour ago