Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Prayagraj: यूपी विधान सभा के पूर्व स्पीकर एवं बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद निधन

Pryagraj: मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही उन्हें सांस में दिक्कत की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

keshrinath

पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी

Prayagraj: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी का आज सुबह निधन हो गया. बताया जा रहा है कि आज रविवार की सुबह करीब 5 बजे केसरी नाथ त्रिपाठी ने अपने प्रयागराज स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. वे लगभग 88 वर्ष के थे.

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही उन्हें सांस में दिक्कत की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल से घर ले आया गया था.

वहीं केसरीनाथ त्रिपाठी की तबियत को देखते हुए आज ही उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया जाना था. मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 4:00 बजे प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा.

पंडित त्रिपाठी के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है. वहीं यूपी में भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी अपने पीछे पुत्र नीरज त्रिपाठी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं.

इसे भी पढ़ें: Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की CEO रितु माहेश्वरी को जेल भेजने का आदेश, अरेस्ट वारंट जारी

पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी का राजनीतिक सफर

पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी की राजनीतिक यात्रा काफी लंबी रही. शुरुआत में वे प्रयागराज के झूंसी विधानसभा से 1977 से 80 तक विधायक रहे. इस दौरान वे जनता पार्टी के सदस्य थे. विधायक रहने के दौरान यूपी सरकार में में वे संस्थागत वित्त और बिक्री कर के कैबिनेट मंत्री भी थे.

इसके बाद पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी अप्रैल 1980 में बीजेपी में शामिल हुए. भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर ही वे इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से 1989, 1991, 1993, 1996 और 2002 में विधायक चुने गए.

पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी को 1991 से 93 और 1997 से 2004 तक यूपी विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया. वहीं उन्हें 2004 में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया. 2012 में प्रयागराज की दक्षिण विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव हारने के बाद उनका राजनीतिक पतन शुरू हो गया.

त्रिपाठी ने प. बंगाल के अलावा बिहार, मेघालय और मिजोरम के राज्यपाल के रूप में छोटे कार्यकाल के लिए अतिरिक्त प्रभार भी संभाला.

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया. प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी को मिल चुके हैं यह पुरस्कार और सम्मान

पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा उन्हें विश्व भारती पुरस्कार, उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार, हिंदी गरिमा सम्मान, साहित्य वाचस्पति सम्मान, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान, अभिषेक श्री सम्मान, बागीश्वरी सम्मान और काव्य कौस्तुभ सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है. वहीं उन्हें कनाडा में चाणक्य सम्मान से भी नवाजा जा चुका है.

त्रिपाठी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में भी लॉ की प्रैक्टिस भी की है. वहीं वह एक लेखक और कवि भी थे और उन्होंने कई किताबें लिखी हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital