Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi And CJI DY Chandrachud: पीएम मोदी को घर बुलाने के सवाल पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने दिया धांसू जवाब, कह दी ये बड़ी बात

गौरतलब है कि सीजेआई के घर पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर देश के जाने-माने वकील, विपक्षी दलों के नेता समेत अन्य लोगों ने कड़ी आलोचना की थी.

PM Modi

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजा में शामिल हुए थे पीएम मोदी.

गणेश चतुर्थी के अवसर पर इसी साल 11 सितंबर को पीएम मोदी सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के घर पूजा में शामिल हुए थे, जिसको लेकर तमाम तरह की बयानबाजी और लोगों ने टिप्पणियां की थी, अब इसको लेकर सीजेआई की ओर से प्रतिक्रिया आई है. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने एक अखबार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए कहा, पीएम मोदी उनके घर एक निजी कार्यक्रम में आए थे.

“यह कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं था”

मुख्य न्यायाधीश ने इस दौरान कहा, पीएम मोदी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंचे थे, यह कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं था.” CJI ने आगे कहा, पीएम मोदी का उनके घर आकर कार्यक्रम में शामिल होने में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि ये न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच सिर्फ एक सामान्य मुलाकात थी.

विपक्ष के नेताओं को शामिल नहीं करता-CJI

चंद्रचूड़ से जब पूछा गया कि क्या पीएम मोदी के साथ तस्वीरें आई थीं, उसमें किसी दूसरे जज या विपक्षी नेताओं को शामिल करना आप पसंद करते? इसपर उन्होंने कहा, तब ये एक सेलेक्शन कमिटी की तरह लगता. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसमें किसी भी विपक्ष के नेता को बिल्कुल भी शामिल नहीं करता, क्योंकि ये कोई केंद्रीय सतर्कता आयुक्त या फिर CBI डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए चयन कमेटी की बैठक नहीं थी.

गौरतलब है कि सीजेआई के घर पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर देश के जाने-माने वकील, विपक्षी दलों के नेता समेत अन्य लोगों ने कड़ी आलोचना की थी. हालांकि कई प्रबुद्ध वर्ग और वकीलों ने ये भी कहा था कि पीएम मोदी का सीजेआई के घर जाना कोई गलत बात नहीं है.

यह भी पढ़ें- “मोदी जी अगर चाय बेचते थे तो मैं भी मजदूरी करता था”, खड़गे बोले- प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती देता हूं, क्योंकि उन्होंने…

बता दें कि सीजेआई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. इस समय वह देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश हैं. चंद्रचूड़ के रिटायर होने के बाद देश के अगले सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना होंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital