Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Punjab: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली डेरा प्रेमी की हत्या की जिम्मेदारी, फेसबुक पर लिखा ‘कर दिया इंसाफ’

गोल्डी बराड़ ने चलवाई डेरा प्रेमी पर गोलियां

सात समुंदर पार विदेश में बैठे बिश्नोई ग्रुप के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने डेरा प्रेमी की हत्या की जिम्मेदारी ली है. यह बात उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर स्वीकार की है.

पंजाबी पॉपुलर सिंगर मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी  गोल्डी बराड़ ने एक और हत्या की जिम्मेदारी ली है. आज सुबह उसने अपने फेसबुक आईडी पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए डेरा प्रेमी के मर्डर की बात तो कबूली ही साथ ही सरकार और राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल उठाए हैं गैंगस्टर गोल्डी ने पंजाब सरकार पर बेअदबी की घटनाओं पर एक्शन ना लेने का भी आरोप लगा दिया. उसने इस अपने पोस्ट में लिखा कि पंजाब सरकार इंसाफ नहीं कर पाई तो मैंने डेरा प्रेमी का कत्ल करवाके इंसाफ कर दिया.

अज्ञात हलावारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

आज सुबह फरीदकोट में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. उसपर बरगाड़ी बेअदबीब मामले का आरोप लगा था. वो घर से निकल कर अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहा था कि इसी बीच बाइक पर सवार होकर 5 अज्ञात बदमाश उसकी ओर तेजी से बढ़े और एक के बाद कई गोलियां उसके शरीर पर दागी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

इस घटना में प्रदीप सिंह के अलावा उनके साथ 3 सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे. जिन्होंने अज्ञात हमलावार के ऊपर जवाबी फायरिंग की लेकिन वो भी बुरी तरह से घायल हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने डेरा प्रमी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.

सीएम भगवंत मान ने की शांति कीअपील

डेरा प्रेमी अनुयायी प्रदीप सिंह की सरेआम निर्मम हत्या के बाद राज्य मे शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है, जहां लोगों के बीच आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है. किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. राज्य में शांति बनाए रखने के लिए नागरिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं’.

 

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital