Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पंजाब सरकार ने मानव तस्करी से जुड़े मामलों की जांच के लिए गठित की SIT, तत्काल FIR दर्ज करने के दिए निर्देश

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है.

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उस0से जुड़े मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है. इसके अलावा मानव तस्करी से जुड़े मामलों की तत्काल एफआईआर दर्ज करने के लिए नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है. लुधियाना रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कौस्तुभ शर्मा को एसआईटी का नोडल अधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा आईपीएस अधिकारी रणधीर कुमार के नेतृ्त्व में एसआईटी की टीम मामले की जांच करेगी.

एसआईटी बनाए जाने के साथ ही आईपीएस रणधीर कुमार यह अधिकार दिया है गया है कि वो मानव तस्करी से जुड़े मामले की जिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई है उस थाने के किसी भी अधिकारी को जांच में सहयोग के लिए एसआईटी की टीम में शामिल कर सकते हैं. वहीं एसआईटी के नोडल अधिकारी कौस्तुभ शर्मा को भी ये विशेष अधिकार दिया गया है कि वो ऐसे मामलों में बिना किसी रुकावट के राज्य भर में एफआईआर दर्ज किए जाने के काम की निगरानी करेंगे.

गौरतलब है कि महिलाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने के नाम पर मध्य पूर्व के देशों में जाली वीजा और पासपोर्ट के जरिए ले जाया गया. जहां उन्हें बंधक बनाकर कैदी की तरह रखा गया साथ ही कई मामलों में महिलाओं को वहां पर बेच दिया गया. और जिंदा रहने और भुखमरी से संघर्ष करने पर मजबूर किया गया. इन्हीं मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने सख्त कदम उठाया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital