होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
गोल्डन टेम्पल के पास फिर हुआ धमाका (फोटो ani)
Amritsar Blast: पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेम्पल के पास लगातार बीते दिनों से कई धमाके हो रहे हैं. बीते दिन बुधवार-गुरुवार की रात 12 से 12.30 के बीच एक और धमाका हुआ है, जिसकी खबर मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीमें मौके पर पहुंच गईं. इससे पहले भी गोल्डन टेम्पल के पास दो धमाके हो चुके हैं. हालांकि इन हमलों में ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर नहीं मिली है. जानकारी के मुताबिक, स्वर्ण मंदिर से कुछ दूरी पर धमाके की तेज आवाज सुनाई देने के बाद श्री गुरु रामदास जी निवास भवन के बाहर पुलिस ने संदिग्धों को घेर लिया. पुलिस के अनुसार यह आवाज़ विस्फोट की हो सकती है हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है.
वहीं एक पुलिस अधिकारी ने कहा, सुराग के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं और धमाके में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है. इससे पहले हुए धमाके से करीब दो किलोमीटर दूर श्री गुरु रामदास सराय (Guru Ramdas Sarai) के पास विस्फोट हुआ. बड़ा सवाल ये है कि हाई अलर्ट होने के बावजूद अमृतसर में बार-बार ये धमाके क्यों हो रहे हैं और इसके पीछे किसकी वजह हो सकती है ?
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने कहा, “हम जांच कर रहे हैं, यहां पर एक धमाके जैसी भारी आवाज सुनाई दी है. संभावना है कि यह एक और विस्फोट हो सकता है लेकिन अभी इसकी जांच की जा रही है और इसकी पुष्टि होनी बाकी है. हमें इमारत के पीछे कुछ टुकड़े मिले हैं लेकिन अंधेरा होने के कारण हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ये टुकड़े विस्फोट से जुड़े हुए हैं”.
यह भी पढ़ें- Karnataka Elections 2023: बीजेपी-कांग्रेस और JDS के 5 साल, तीन बार मिले कर्नाटक को नए सीएम
अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास 5 दिन में बम ब्लास्ट की यह तीसरी घटना है. सबसे पहले 6 मई को स्वर्ण मंदिर की तरफ जाने वाली हैरिटेज स्ट्रीट पर धमाका किया गया. फिर 8 मई को भी उसी जगह एक और ब्लास्ट हुआ जिसमें एक शख्स को मामूली चोटे आईं, अब बीती रात हुए धमाके के बाद से उसकी चिंता बढ़ गई है. वहीं फिर अब एक और धमाका देखने को मिला है.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…