Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी से की भेंट, ₹4915 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लिए मांगी सहायता

दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास कार्यों के लिए ₹4915 करोड़ की स्वीकृति का अनुरोध किया. उन्होंने अर्धकुंभ और नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए विशेष आर्थिक सहायता की मांग रखी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹4915 करोड़ की स्वीकृति का अनुरोध किया. उन्होंने हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 के लिए ₹3500 करोड़ की सहायता और नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 में स्थापना विकास के लिए आर्थिक मदद मांगी. धामी ने गंगा और शारदा कॉरिडोर के विकास तथा विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के प्रस्ताव भी रखे.

दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को रुद्रप्रयाग स्थित श्री कार्तिक स्वामी मंदिर की प्रतिकृति भेंट की.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा के संवाहक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद विरोधी निर्णायक नेतृत्व के प्रतीक, विश्व के 27 राष्ट्रों के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत व मां भारती की उपासना में अहर्निश समर्पित होकर राष्ट्र को विकास के नए आयाम प्रदान करने वाले जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में भेंटकर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया. इस अवसर पर उन्हें जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित श्री कार्तिक स्वामी मंदिर की प्रतिकृति भेंट की.

अर्धकुंभ और नंदा राजजात यात्रा के लिए आर्थिक सहायता की मांग

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, कांवड़ यात्रा और नंदा राजजात यात्रा समेत आगामी कुंभ 2027 की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. साथ ही उन्हें राज्य में तेजी से प्रगति कर रहे जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति और उपलब्धियों की भी जानकारी दी. दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास कार्यों के लिए ₹4915 करोड़ की स्वीकृति का अनुरोध किया। उन्होंने अर्धकुंभ 2027 और नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 के लिए विशेष आर्थिक सहायता की मांग रखी।प्रधानमंत्री से दिल्ली-मेरठ (मोदीपुरम) के मध्य संचालित रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) को हरिद्वार एवं ऋषिकेश तक विस्तारित करने, हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल संचालन के लिए 3500 करोड़ रुपए एवं नंदा राजजात यात्रा 2026 के सुचारू संचालन के लिए 400 करोड़ रुपए की सहायता का आग्रह किया.

गंगा-शारदा कॉरिडोर और विद्युत लाइनों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नदी-जोड़ो परियोजना को विशेष योजना के अंतर्गत लिए जाने के साथ ही हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर परियोजनाओं को सीएसआर फंडिंग के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराने के लिए संबंधित मंत्रालय को निर्देशित करने एवं पूर्व संस्तुत पांच जल विद्युत परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने तथा नेपा फॉर्म (उधम सिंह नगर) में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना का आग्रह किया.

प्रधानमंत्री से ऋषिकेश और हरिद्वार के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए एचटी/एलटी लाइनों को भूमिगत किए जाने के साथ ही विद्युत प्रणाली के स्वचालन के लिए प्रस्तावित 1015.11 करोड़ रुपए की डीपीआर को आरडीएसएस योजना के अंतर्गत स्वीकृति दिलाने एवं चौरासी कुटिया, ऋषिकेश को पुनः गरिमामयी स्वरूप में स्थापित करने के लिए इसके संरक्षण एवं विकास से संबंधित प्रस्ताव को आगामी राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी से अनुमोदन दिलाए जाने के लिए अनुरोध किया.


ये भी पढ़े: झारखंड में पूरी तरह डिजिटल होगा सरकारी कामकाज, 2026 से पहले ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने का लक्ष्य


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital