Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मुरैना हत्याकांड की मास्टरमाइंड और 10 हजार की इनामी ‘पुष्पा’ गिरफ्तार, बेटे को इशारा कर बताया था किसे मारना है

MP News: हत्याकांड की मास्टरमाइंड पुष्पा हाथ में बंदूक लिए बेटे को खुले तौर पर इशारा करके बताती है कि किसकी हत्या करनी है.

Muraina Kand

मुरैना हत्याकांड

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना से एक ऐसी खौफनाक वारदात की खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है. यहां के लेपा गांव में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस जघन्य हत्याकांड को केवल एक ही शख्स ने अंजाम दिया है. वहीं इस घटना से जुड़ी जो बात सबसे ज्यादा हैरान कर रही है वह यह है कि इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड पुष्पा नाम की एक महिला बताई जा रही है. उसी ने हाथ में बंदूक लिए अपने बेटे को यह बताया था कि किसे मारना है. पुष्पा पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

 वीडियो में दिखा खूनी मंजर

घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में इस जघन्य वारदात को देख लोग हैरान हैं. पुष्पा हाथ में बंदूक लिए बेटे को खुले तौर पर इशारा करके बताती है कि किसकी हत्या करनी है. वहीं पुलिस ने इस हत्याकांड में 9 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार किया जा चुका है. मध्य प्रदेश पुलिस ने हत्याकांड के सभी आरोपियों पर 10 हजार के इनाम की घोषणा की थी.

पुरानी रंजिश का मामला

मिली जानकारी के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का है. साल 2013 में इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड पुष्पा के परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई थी. मामले की जड़ में चला आ रहा जमीनी विवाद बताया गया था, जिसमें गांव के ही एक व्यक्ति गजेंद्र सिंह पर इन दोनों हत्याओं का आरोप लगा.

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी के संप्रभुता वाले बयान पर घमासान, चुनाव आयोग पहुंची BJP, जानें क्यों मचा है बवाल

जिसके बाद उसने परिवार सहित गांव छोड़ दिया और अहमदाबाद चला गया. बाद में दोनों पक्षों के बीच चले आ रहे विवादों को लेकर समझौता भी कराया गया था और समझौते के तौर पर पुष्पा को जमीन के साथ ही 6 लाख रुपये भी दिए गए थे. लेकिन इसके बावजूद पुष्पा के अंदर बदले की आग जलती रही. दस साल बाद जब गजेंद्र सिंह का परिवार गांव लौटा तो पुष्पा ने अपने बेटे के साथ मिलकर गजेंद्र सिंह के परिवार पर हमला बोल दिया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital