Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यूक्रेन युद्ध पर पुतिन की चेतावनी, “रूसी सेना से अगर NATO भिड़ा, तो दुनिया में तबाही तय”

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की कड़ी चेतावनी

रूस-यूक्रेन जंग अब ऐसे नाजुक मोड़ पर पहुंच गयी है जहां सुलह के रास्ते भी बंद होते दिख रहे हैं. लेकिन रूस -यूक्रेन जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बड़ी चेतावनी दी . उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कहा कि अगर रूसी सेना से NATO की टक्कर होती है तो ‘विश्व स्तर पर तबाही’ होगी. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में मीडिया के सामने सवालों के जवाब के दौरान ये बातें कहीं.

इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले महीने यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर कब्जा करने के बाद रूसी क्षेत्र की रक्षा के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की चेतावनी दी थी. इस कदम की संयुक्त राष्ट्र ने इस हफ्ते निंदा की है.हालांकि इस बीच पुतिन ने ये भी कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी की बात मानते हुए यूक्रेन के साथ बातचीच की मेज पर भी आ सकते हैं

वहीं व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मंगलवार को G7 देशों ने चेतावनी दी थी कि यूक्रेन पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के गंभीर परिणाम होंगे. G7 देशों के नेताओं ने एक स्वर में कहा था कि रूस की तरफ से भड़काऊ बयानबाजी से वैश्विक शांति और सुरक्षा को भारी खतरा पैदा हो गया है.

वहीं रूस के यूक्रेन पर परमाणु हमले के सवाल पर बुधवार को अमेरिकी प्रेसीडेंट (Joe Biden) ने कहा था कि, “पेंटागन को प्रतिक्रिया देने के लिए किसी से पूछने की जरूरत नहीं होगी.” बाइडन के इस जवाब से स्पष्ट है कि अगर रूस के तेवर ढीले ना पड़े तो अमेरिका किसी भी सूरत में सख्त जवाब देगा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital