Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

AAP से अलग हुए राघव चड्ढा, PC में बड़ा ऐलान- हम भाजपा में विलय कर रहे, इन राज्यसभा सांसदों ने भी BJP ज्वॉइन की

Raghav Chadha Press Conference: राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP छोड़ने और भाजपा में विलय की घोषणा की. उन्होंने कहा कि 15 साल तक खून से सींची पार्टी अब निजी फायदे के लिए काम कर रही है. हम मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अब वे आम आदमी पार्टी से अलग हो रहे हैं. उन्होंने कहा- अभी तक मैं गलत पार्टी में था. अब मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं.

राघव चड्ढा ने कहा कि जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है. अब यह देशहित के लिए नहीं, बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने आगे कहा कि पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि पहले कई नेता लेने से डरते थे. इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि तीन बार मुहर लगाई है.

‘देश के लिए काम करेंगे’

उन्होंने जोर देकर कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे. हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था. लेकिन अब AAP का रुख पूरी तरह बदल गया है.

जनता से जुड़ने का वादा

राघव चड्ढा ने कहा कि वे अब जनता की सेवा करेंगे. पार्टी से अलग होने और भाजपा में विलय का फैसला उन्होंने बहुत सोच समझकर लिया है. उन्होंने कहा कि AAP अब सिर्फ अपने लोगों का फायदा देख रही है. देश और आम लोगों की चिंता उसे नहीं रही.

ये राज्यसभा सांसद BJP में आए

राघव चड्ढा के साथ कई सांसद भाजपा में चले गए हैं. राघव चड्ढा ने कहा कि हम भाजपा में विलय कर रहे हैं. इस घोषणा के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल मच गई है. लोग इस खबर पर चर्चा कर रहे हैं. अपने राज्यसभा सांसदों के भाजपा में विलय से AAP को बड़ा झटका लगा है. राघव चड्ढा ने कहा कि वे अब सही रास्ते पर आ गए हैं.

राघव चड्ढा ने जिनके नाम लिए, उनमें स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, संजीव अरोड़ा के नाम शामिल हैं.

स्वाति मालीवाल: जनवरी 2024 में निर्वाचित.
अशोक कुमार मित्तल: पंजाब.
संजीव अरोड़ा: पंजाब
संदीप पाठक: पंजाब
हरभजन सिंह: पंजाब
बलबीर सिंह सीचेवाल: पंजाब
विक्रमजीत सिंह साहनी: पंजाब

भाजपा में स्वागत की तैयारी

संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी राघव चड्ढा के साथ हैं. सभी ने एक साथ यह कदम उठाया है. राघव चड्ढा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को देखकर लग रहा है कि वे पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने AAP को अलविदा कह दिया है और भाजपा का साथ चुना है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital