Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘पीएम छात्रों से माफी मांगें’, NEET और CJP प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने CJP प्रोटेस्ट में कथित लाठीचार्ज और NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई रोकने की मांग की.

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश का शिक्षा और परीक्षा सिस्टम गंभीर संकट से गुजर रहा है और इसमें बड़े सुधार की जरूरत है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हो चुकी है, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि छात्रों की शिकायतें जायज हैं और कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार उठाती रही है. पार्टी ने सरकार के सामने इस संबंध में कई सुझाव भी रखे हैं.

पीएम मोदी को क्या कहा?

राहुला गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले पर चुप्पी तोड़ने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए. साथ ही, प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तुरंत बंद करने की भी मांग की.

लोगों का भरोसा कमजोर हुआ- राहुल

जब राहुल गांधी से कहा गया कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है और इस मामले में कार्रवाई भी की गई है, तो उन्होंने कहा कि असली सवाल सिर्फ कार्रवाई का नहीं, बल्कि युवाओं के साथ हो रहे व्यवहार का है. उनके मुताबिक, आज युवाओं के सामने अवसर लगातार कम होते जा रहे हैं. नौकरी और रोजगार के सीमित विकल्पों के बीच प्रतियोगी परीक्षाएं ही उम्मीद थीं, लेकिन उन पर भी लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बड़े उद्योगपतियों का प्रभाव बढ़ रहा है और शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस का नियंत्रण हो गया है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में विचारधारा के आधार पर नियुक्तियां की जा रही हैं. साथ ही उनका कहना था कि कई छात्रों के पास इतना पैसा भी नहीं है कि वे अपना छोटा कारोबार शुरू कर सकें. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही छात्रों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे.


ये भी पढ़ें: NEET पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक ‘घोर पाप’, दोषियों पर हुई सख्त कार्रवाई


शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या कहा?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें अपने पद से हट जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज गृह मंत्रालय के तहत हुआ है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी गृह मंत्री की भी बनती है. राहुल गांधी ने कहा कि पूरे मामले की अंतिम जवाबदेही प्रधानमंत्री की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital