राहुल गांधी. (फाइल फोटो)
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. एक तरफ जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की जीत पर लोगों का तहे दिल से शुक्रिया किया. वहीं दूसरी ओर हरियाणा चुनाव के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण करने की बात कही. इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया – प्रदेश में इंडिया की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है.”
उन्होंने आगे लिखा, ”हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं. अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे. सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद. हक का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज बुलंद करते रहेंगे.”
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के नतीजों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ”जम्मू और कश्मीर के लोगों को कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को सेवा का मौका देने के लिए हृदय से धन्यवाद. नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष एवं गठबंधन सरकार के मुखिया उमर अब्दुल्ला को शानदार जीत की बधाई. यह जनमत जम्मू और कश्मीर के लोगों ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों, जनता के अधिकारों का हनन और उत्पीड़न तथा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ दिया है. हमारी गठबंधन सरकार आपकी आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी. आपकी खुशहाली और संवैधानिक हकों की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी तरह संकल्पित है.”
एक अन्य एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, ”हरियाणा का परिणाम अप्रत्याशित है. पार्टी इस जनमत का आकलन कर रही है. हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं से बात कर, पूरी जानकारी हासिल करने और तथ्यों को जांच लेने के बाद पार्टी की तरफ से विस्तृत प्रतिक्रिया आएगी. हम हरियाणा के लोगों को कांग्रेस पार्टी को वोट देने के लिए आभार व्यक्त करते हैं. हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है. तानाशाही से हमारी लड़ाई लंबी है.”
ये भी पढ़ें- DU के चुनाव पर High Court सख्त, कहा- ‘यह लोकतंत्र का उत्सव है न कि मनी लॉड्रिंग का’
हरियाणा के चुनाव परिणाम की बात करें तो, भारतीय जनता पार्टी कीर्तिमान रचते हुए राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. सूबे की 90 विधानसभा सीटों में से 48 भाजपा को मिली हैं. वहीं, कांग्रेस की 37 सीटें आई हैं. इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल को 2 और अन्य के खाते में 3 सीट आई है. दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन को 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि भाजपा के खाते में 29 सीटें आई हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…