होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी (फोटो ट्विटर)
Weather Update: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई. वाराणसी, आगरा, कानपुर समेत कई जगहों पर आज सुबह घना कोहरा छाया रहा. जिसकी वजह से राहगीरों को सड़क पर निकलने में काफी दिक्कत आ रही है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम क्षेत्र में दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई.
मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है. वहीं घने कोहरे से भी मामूली राहत है. लेकिन 12 जनवरी की बात करें तो दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं. इसी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है. हालांकि, 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी के कई हिस्सों में घना कोहरा और ठंड हो सकती है. यूपी में कोहरे की चेतावनी बरकरार रखी गई है. उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की मोटी चादर देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने ये भी आशंका जताई है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर अत्यधिक कोल्ड डे की स्थिति हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Joshimath: जोशीमठ पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- चुनी हुई सरकार भी है
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को भी राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत राज्य के 16 जिलों में ऑरेंज (Orange Alert) और 24 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है. जिन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत आसपास के इलाकों हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे और ठंड के की वजह से कुछ उड़ानें (दिल्ली-शिमला, दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-जैसलमेर, दिल्ली-बरेली, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-गुवाहाटी) विलंबित हुईं हैं. दिल्ली के एयरपोर्ट पर यात्री अपनी-अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…
6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…