Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली में बारिश बढ़ा सकती है मुश्किलें, यूपी में ठंड का कहर जारी, इन शहरों में जारी हुआ येलो अलर्ट

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को भी राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत राज्य के 16 जिलों में ऑरेंज (Orange Alert) और 24 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है.

weather update (1)

उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी (फोटो ट्विटर)

Weather Update: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई. वाराणसी, आगरा, कानपुर समेत कई जगहों पर आज सुबह घना कोहरा छाया रहा. जिसकी वजह से राहगीरों को सड़क पर निकलने में काफी दिक्कत आ रही है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम क्षेत्र में दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई.

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है. वहीं घने कोहरे से भी मामूली राहत है. लेकिन 12 जनवरी की बात करें तो दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं. इसी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है. हालांकि, 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

अगले 24 घंटे में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी के कई हिस्सों में घना कोहरा और ठंड हो सकती है. यूपी में कोहरे की चेतावनी बरकरार रखी गई है. उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की मोटी चादर देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने ये भी आशंका जताई है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर अत्यधिक कोल्ड डे की स्थिति हो सकती है.

ये भी पढ़ें-    Joshimath: जोशीमठ पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- चुनी हुई सरकार भी है

इन राज्यों में जारी किया गया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को भी राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत राज्य के 16 जिलों में ऑरेंज (Orange Alert) और 24 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है. जिन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत आसपास के इलाकों हैं.

घने कोहरे की वजह से फ्लाइट्स पर पड़ा असर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे और ठंड के की वजह से कुछ उड़ानें (दिल्ली-शिमला, दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-जैसलमेर, दिल्ली-बरेली, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-गुवाहाटी) विलंबित हुईं हैं. दिल्ली के एयरपोर्ट पर यात्री अपनी-अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital