Bharat Express DD Free Dish

“तुम हमें पटक-पटक कर मारोगे…हम तुम्हें समुद्र में डुबो-डुबोकर मारेंगे…”, किस बात पर राज ठाकरे (Raj Thackeray) हुए आग बबूला

Raj Thackeray: राज ठाकरे ने कहा कि एक भाजपा सांसद ने कहा था कि हम मराठी लोगों को यहां पर पटक-पटक कर मारेंगे. मैं बोलता हूं, तुम मुंबई में आ जाओ, मुंबई के समंदर में डुबो-डुबोकर मारेंगे

जो मराठी लोगों को पटक-पटकर मारेगा, हम उसे मुंबई के समुंद्र में डुबो-डुबोकर मारेंगे : राज ठाकरे - भारत एक्सप्रेस

Raj Thackeray, Marathi vs Hindi, MNS, language controversy, BJP MP remark, Marathi pride, Hindi imposition, Maharashtra politics, Gujarati traders, language rights, Devendra Fadnavis.

Raj Thackeray: महाराष्ट्र में ‘मराठी बनाम हिंदी’ विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने भाजपा सांसद के ‘पटक-पटक कर मारेंगे’ वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी.

राज ठाकरे ने कहा कि एक भाजपा सांसद ने कहा था कि हम मराठी लोगों को यहां पर पटक-पटक कर मारेंगे. मैं बोलता हूं, तुम मुंबई में आ जाओ, मुंबई के समंदर में डुबो-डुबोकर मारेंगे.

मराठी का अपमान नहीं सहेगी मनसे- Raj Thackeray

उन्होंने कहा कि अगर किसी ने यहां मराठी का अपमान किया तो उसके गाल और हमारे हाथ की ‘युति’ जरूर होकर रहेगी.

नहीं समझोगे तो मराठी स्टाइल में समझाएंगे- Raj Thackeray

राज ठाकरे ने आगे कहा, “मुंबई के मीरा रोड में जो कुछ हुआ, जिसे पीटा गया, वो सही हुआ. उसे महाराष्ट्र स्टाइल में जवाब दिया गया. महाराष्ट्र में रह रहे हो, शांति से रहो, मराठी सीखो. हमारा तुमसे कोई झगड़ा नहीं है, लेकिन अगर मस्ती करोगे तो महाराष्ट्र स्टाइल में समझा देंगे.”

राज ठाकरे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर भी निशाना साधा और कहा कि अब जाकर सरकार को समझ आया है. पहली से पांचवीं तक हिंदी को अनिवार्य करने की कोशिश करके तो दिखाओ. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हिंदी के लिए झगड़ रहे हैं. सारे स्कूल में मराठी अनिवार्य करनी चाहिए, लेकिन ये लोग सब छोड़कर हिंदी को अनिवार्य कर रहे हैं.

‘मुंबई-महाराष्ट्र में भेदभाव गुजराती व्यापारियों का प्लान’

उन्होंने कहा कि कुछ गुजराती नेताओं और व्यापारियों का प्लान था कि मुंबई और महाराष्ट्र में भेदभाव लाया जाए. सरदार वल्लभभाई पटेल ने कहा था कि मुंबई और महाराष्ट्र को अलग मत करना. कई सालों से इनकी नजर मुंबई पर है. हमारी परीक्षा ले रहे हैं. यह सबने देख लिया है कि हिंदी थोपी तो महाराष्ट्र कैसा विरोध करेगा.

मराठी भाषा का है 3 हजार साल का इतिहास- राज ठाकरे

मनसे सुप्रीमो Raj Thackeray ने कहा कि 28 सितंबर 2018 को गुजरात के हिम्मतनगर में 14 महीने की बच्ची के साथ रेप हुआ था. उसके बाद बिहार के लोगों के साथ मारपीट की गई और करीब 20,000 लोगों को गुजरात से बिहार भेज दिया गया था. दूसरे राज्य में लोगों को मारेंगे, पीटेंगे, वहां आने नहीं देंगे, और यहां अगर किसी दुकानदार को थप्पड़ पड़ गया तो वो नेशनल हेडलाइन बन जाती है. मराठी भाषा का ढाई से तीन हजार साल का इतिहास है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने दुर्गापुर में किया 5,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण, बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे पर TMC सरकार को धिक्कारा

हिंदी है 200 साल पुरानी भाषा- Raj Thackeray

उन्होंने कहा कि हमने पीएम मोदी से कहा था कि वह मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा दें. इसके लिए कम से कम 1500 साल का इतिहास चाहिए. यानी हिंदी को अभिजात भाषा का दर्जा मिलने में अभी भी 1200 साल लगेंगे. हिंदी पूरे देश में किसी की मातृभाषा नहीं है. हिंदी मिलाकर बनाई गई एक 200 साल पुरानी भाषा है. हिंदी ने अब तक 250 से ज्यादा भाषाओं को खा लिया है.

‘इस प्रांत पर हमारा है अधिकार’

राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में जितने भी नेता हैं, उन सबसे अच्छी हिंदी मेरी है. मैं यहां कोई भाषा विवाद करने नहीं आया हूं. सतर्क रहिए, आपके साथ कुछ भी हो सकता है. मैं हिंदू हूं, लेकिन हिंदी मुझ पर थोपी नहीं जा सकती. इस प्रांत पर किसी का अधिकार है तो वह हमारा है.

उन्होंने कहा कि तुम्हारी सरकार लोकसभा और विधानसभा में रहेगी, हमारी सरकार रास्ते पर रहेगी. अगर किसी ने मराठी भाषा की इज्जत नहीं की तो उसके हम गाल और हाथ दोनों लाल करेंगे. यहां जो गैर मराठी लोग रहते हैं, उनको यही बोलूंगा कि जल्द से जल्द मराठी बोलना सीख लो. आप कहीं भी जाएं, चाहे रिक्शा, ऑफिस या दुकान हमेशा मराठी में ही बात करिए.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read