Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajasthan Election 2023: ‘BJP में 12 दूल्हे, एक लुटेरी दुल्हन, और कांग्रेस तो…’, हनुमान बेनीवाल ने CM फेस के मुद्दे पर कसा तंज

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को निशाने पर लिया है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनावों का सियासी समर अपने पूरे चरम पर पहुंच चुका है. बीजेपी कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों से इतर जननायक जनता पार्टी से लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेताओं ने भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. ये राजनीतिक दल सीधे कांग्रेस और बीजेपी को टारगेट कर रहे हैं. आरएलपी भी इस चुनाव में जमकर पसीना बहा रही है. इस बीच आरएलपी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि बीजेपी और कांग्रेस किसी के पास मुख्यमंत्री का एक चेहरा नहीं है.

दरअसल, राजस्थान की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के बठोठ गांव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर रावण ने आरएलपी प्रत्याशी विजयपाल बागड़िया के समर्थन में चुनावी सभा  की. इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और सीएम फेस का मुद्दा उठाया है.

यह भी पढ़ें-Basti: महिला नायब तहसीलदार ने सहयोगी पर लगाया मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पुलिस कर रही जांच

सीएम फेस का उठाया मुद्दा

मुख्यमंत्री फेस के मामले में हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि जब आप वोट देने के लिए जाएंगे तो आपको मेरा संघर्ष दिखेगा. मुख्यमंत्री चेहरे की तरफ इशारा करते हुए बेनीवाल ने कहा कि कमल के फूल पर आपको 12 दूल्हे और एक लुटेरी दुल्हन दिखाई देगी. दूसरी तरफ आपको कांग्रेस का खूनी पंजा दिखाई देगा जिसमें गहलोत और 15 लोग हैं. लेकिन दूल्हा कौन है यह पता नहीं.

देवी-देवताओं का हो रहा है अपमान

चुनाव प्रचार के दौरान बेनीवाल ने कहा कि मोदी जब भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण के पास गए तो वहां केवल 21 रुपए का लिफाफा डाला और कोई भी घोषणा नहीं की. यह देश के गुर्जर समाज का अपमान है. और अब वह यहां हमारे लोक देवताओं का अपमान करने के लिए आ रहे हैं. बेनीवाल ने कहा कि मैं उन्हीं के बीच से निकाल कर आया हूं वह किसी के सगे नहीं हो सकते.

यह भी पढ़ें-Jhansi News: मुठभेड़ में मारा गया खूंखार बदमाश राशिद उर्फ गेड़ा, 1 लाख का था इनाम, दर्ज थे कई मामले

जनता के पास है तीसरा विकल्प

दूसरी ओर  चंद्रशेखर रावण ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और उसके सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कमजोर, दलित, शोषित और महिलाओं के साथ हमेशा खड़ी रहने वाली पार्टी है. प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस इम्बैलेंस है इसलिए इम्बैलेंस को बैलेंस करने के लिए आपके पास तीसरा विकल्प राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी है. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता अपने वोट की ताकत को पहचाने क्योंकि अब राजतंत्र नहीं लोकतंत्र है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital