देश

Rajasthan Election 2024: राजस्थान कौन लगाएगा BJP की नैया पार ? सर्वे में लोगों ने इस नाम पर जताया भरोसा

Rajasthan Vidhan Sabha Election 2023: साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसको लेकर प्रदेश का सियासी पारा गर्म है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी रणनीतियां बनाने में जुटी हुई हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार की वापसी कराने में जुटे हुए हैं तो वहीं बीजेपी प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन तलाशने की कोशिश में जुटी है. हालांकि प्रदेश में कांग्रेस अभी ज्यादा मजूबत है, क्योंकि सीएम गहलोत ने राज्यों में कई ऐसी योजना चला रखी हैं जिसका लाभ सीधे जनता को पहुंच रहा है. लेकिन कांग्रेस के लिए बस परेशानी एक ही है और वो है सचिन पायलट और गहलोत के बीच घमासान.

वहीं बीजेपी के पास प्रधानमंत्री जैसा मजबूत चेहरा है जिसके दम पर बीजेपी किसी चुनाव को अपनी तरफ पलट सकती है. तो इसी को लेकर एबीपी न्यूज और सी वोटर ने एक बड़ा सर्वे किया है. जिसमें ये जानने की कोशिश की गई कि प्रदेश में बीजेपी को जीत हासिल करने के लिए किसके चेहरे पर चुनाव लड़ाना चाहिए.

विधानसभा चुनाव भी पीएम चेहरे पर लड़ा जाए

सर्वे के दौरान लोगों से बस यही सवाल पूछा गया कि बीजेपी को विधानसभा चुनाव किसके चेहरे पर लड़ना चाहिए. इसके लिए जनता के सामने दो ही विकल्प थे. पीएम मोदी और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे. लेकिन जब इस सावल का जवाब लोगों ने दिया तो सभी को हैरान कर दिया. बता दें कि प्रदेश में वसुंधरा बड़ी नेता हैं और प्रदेश की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं. हालांकि उनकी सरकार में काफी भष्टाचार के मामले सामने आये, जिसका खामियाजा उन्हें उठाना पड़ा और जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.

सर्वे में शामिल 51 प्रतिशत लोगों ने कहा कि बीजेपी को राजस्थान विधानसभा का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के चेहरे पर लड़ना चाहिए. केवल 26 फीसदी लोगों ने कहा कि बीजेपी को राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चेहरे पर चुनाव लड़ना चाहिए. वहीं इस सर्वे में शामिल 23 प्रतिशत लोगों ने कोई राय नहीं दी.

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस साल होने वाले सभी राज्यों के चुनाव काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं. अभी इस साल पांच में और चुनाव होने हैं. जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं. इस सभी जगह चुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

17 seconds ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

26 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

35 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

47 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

48 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago