Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“कांग्रेस और उसके साथी सनातन को खत्म करना चाहते हैं”, पीएम मोदी ने लगाया तुष्टिकरण का आरोप

Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाली में एक एक चुनावी रैली को संबोधित किया.

पाली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

पाली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (फोटो X)

Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाली में एक एक चुनावी रैली को संबोधित किया. जहां उन्होंने वोट देने की अपील करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. इस दौरान उन्होंने अशोक गहलोत सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि “मेरा संकल्प है कि हर गरीब, दलित, पिछड़े, हर परिवार तक जीवन की मूल सुविधाएं पहुंचें.”

पाली कभी पाला बदलता ही नहीं है- पीएम

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “पाली कभी पाला बदलता ही नहीं है. हिंदुस्तान में कहीं भी जाकर देखिए, खासकर गुजरात में तो कोई जिला ऐसा नहीं मिलेगा जहां पाली वाला भाजपा का झंडा लेकर न खड़ा हो. इसलिए मैं पूरे विश्वास के साथ 2 बातें कह रहा हूं कि पाली का भाजपा कार्यकर्ता और सोजत की मेंहदी का रंग, ये कभी भी उतरते नहीं हैं.”

“कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, राजस्थान में ऐसी सरकार जरूरी है, जो प्रदेश के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे. दुर्भाग्य से यहां पिछले 5 साल जो कांग्रेस सरकार रही है, उसने लोगों को विकास में और पीछे धकेल दिया. यहां की कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं है. यहां की कांग्रेस सरकार के लिए परिवारवाद ही सबकुछ है. यहां की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण के अलावा कुछ नहीं सोचती. तुष्टिकरण की राजनीति का असर क्या होता है, ये राजस्थान ने बीते 5 वर्षों में झेला है.

कांग्रेस ने राजस्थान को दंगों में झोंक दिया- PM

कांग्रेस ने राजस्थान को दंगों में झोंक दिया. दंगों और आतंकी मानसिकता वालों के हौसले बुलंद हो गए. सौहार्द की इस धरा पर ऐसी-ऐसी घटनाएं हुईं, जिनके बारे में कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती. कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन की ये पहली हरकत नहीं है. सनातन को लेकर इन्होंने क्या-क्या कहा है ये पूरे देश ने देखा है. कांग्रेस और उसके साथी सनातन को खत्म करने का ऐलान कर रहे हैं. सनातन को खत्म करने का मतलब है राजस्थान की संस्कृति को खत्म करना. क्या आप ये करने देंगे?

“कांग्रेस के संरक्षण में दलितों को निशाना बनाया जा रहा”

पीएम मोदी ने जालौर जिले के कानिवाड़ा में हनुमान जी के प्राचीन मंदिर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हनुमान जी के प्राचीन मंदिर में पीढ़ियों से दलित समाज के ही पुजारी रहते चले आ रहे हैं. ऐसी प्रेरणादायी भूमि पर कांग्रेस के संरक्षण में दलितों को निशाना बनाया जा रहा है. कुछ दिन पहले ही बिहार में घमंडिया गठबंधन के एक नेता, जो वहां के मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने दलित समाज के एक पूर्व मुख्यमंत्री के लिए ऐसी अभद्र भाषा बोली, जिसका प्रयोग सामान्य नागरिक बातचीत में भी नहीं करता, लेकिन उन्होंने विधानसभा में ये सब बातें कही. उन्होंने तो पाप किया, लेकिन कांग्रेस के एक भी नेता के मुंह से इसके विरोध में एक भी शब्द नहीं निकला.

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: टनल का परीक्षण कर बोले गडकरी- 6 विकल्पों पर चल रहा काम, दो से तीन दिन का लगेगा वक्त

बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को 200 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है. कांग्रेस अशोक गहलोत के नेतृत्व में चुनाव का बिगुल फूंक रही है, जबकि बीजेपी ने अभी तक सीएम पद के चेहरे का ऐलान नहीं किया है. यहां बीजेपी पीएम मोदी के नाम पर ही चुनावी ताल ठोक रही है. मतदान के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital