दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (फोटो फाइल)
Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा हुआ है. ऐसे में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. चुनाव प्रचार थम चुका है. सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा. पोलिंग बूथों पर भी तैयारी पूरी है. मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने तैयारियों को लेकर बताया कि कुल 51 हजार 890 मतदान केंद्र हैं. लगभग 12 हजार 500 पोलिंग बूथ संवेदनशील है, जिसे देखते हुए वेब कास्टिंग, CAPF, वीडियोग्राफी आदि की व्यवस्था की गई है जिससे लोग निर्भीक होकर मतदान कर सकें.
वहीं मतदान से ठीक पहले सीएम गहलोत ने मीडिया से बात की और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को गिराने की कोशिश की गई थी. जनता इसका हिसाब बराबर करेगी.
राजस्थान में मतदान से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “वे (भाजपा) हमारी सरकार गिराने की कोशिश कर रहे थे. एक चुनी हुई सरकार को गिराना पाप है, जनता इसका बदला लेगी. कांग्रेस के पक्ष में अंडरकरंट है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार रिपीट कर रही है. जनता ने अपना मन बना लिया है. इसके लिए सीएम गहलोत ने अपनी योजनाओं हवाला देते हुए कहा कि हमने प्रदेश में इतने अच्छे कानून पास किए, इतनी अच्छी स्कीम लाई, इतनी अच्छी गारंटियां जनता को दी हैं.
वहीं बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा- जो षण्यंत्र उन्होंने हमारी सरकार गिराने के लिए रचा, लेकिन उसमें वो कामयाब नहीं हो पाए. वो गुस्सा लोगों के दिमाग के अंदर है. हमारी चुनी हुई सरकार को गिरा रहे थे ये लोग.
वहीं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे ने कहा, “उन्हें 3 तारीख को पता चलेगा कितना अंडरकरंट है, तब तक अंडरकरंट रहने दीजिए.
मतदान से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा, “25 नवंबर को हम लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मना रहे हैं. लोकतंत्र के उत्सव में हम अधिकतम मतदान कर लोकतंत्र की शक्ति बढ़ाने का काम करें. मेरा आग्रह है कि आप निर्धारित समय में राजस्थान की उन्नति, प्रगति और विकास के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करें.”
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…
Punjab Police Success: पंजाब पुलिस की AGTF ने ऑपरेशन 'शहीद' के तहत 10 महीने तक…
पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…
क्या 1 जनवरी 2027 से पुरानी चेकबुक बंद हो जाएगी? RBI ने वायरल मैसेज पर…
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…