Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rajasthan Election: हरियाणा चुनाव में भी आजमा चुकी हैं किस्मत, जानें कौन हैं नौक्षम चौधरी? जिन्हें बीजेपी ने राजस्थान के रण में उतारा

Nauksham Choudhary: बीजेपी ने नौक्षम चौधरी को भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है. हालांकि इससे पहले भी उन्होंने चुनाव लड़ रखा है.

नौक्षम चौधरी (फोटो सोशल मीडिया)

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी 3 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. बीजेपी की हर लिस्ट में कुछ चौंकाने वाले नाम हैं. इस तरह तीसरी सूची में भी एक ऐसा नाम है, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. बीजेपी की 58 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में नौक्षम चौधरी का भी नाम है. जब से इनको टिकट दिया गया है. तभी से लोग उनके बारे में जानने के लिए इच्छुक है कि आखिर यह हैं कौन? सोशल मीडिया पर नौक्षम चौधरी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. लोग उनके बारे में जानने चाह रहे हैं. चो चलिए अब आपके बीजेपी की इस प्रत्याशी के बारे में बताते हैं.

बीजेपी ने नौक्षम चौधरी को भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है. हालांकि इससे पहले भी उन्होंने चुनाव लड़ रखा है. उन्होंने हरियाणा की एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था.

हरियाणा में करना पड़ा हार का सामना

बीजेपी ने हरियाणा की पुन्हाना सीट से उन्हें चुनाव लड़ाया था. तब वहां से मौजूदा विधायक रहीश खान का टिकट काट कर उम्मीदवार बनाया गया था. हालांकि वह कांग्रेस के प्रत्याशी के सामने हार गई थीं. ऐसे में एक बार फिर बीजेपी ने उन पर दांव है, लेकिन इस बार राजस्थान की कामां सीट से. नौक्षम को हरियाणा में 21 हजार वोट पड़े थे और वह कांग्रेस के मोहम्मद इलियास से 13 हजार वोटों के अंतर से हार गई थीं. वहीं बीजेपी का बागी रहीश खान दूसरे नंबर पर रहे थे.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: जल जीवन मिशन केस में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, IAS अधिकारी के ठिकाने समेत 25 जगहों पर की छापेमारी

पार्टी ने उनके ऊपर बड़ा दांव लगाया है, क्योंकि पार्टी ने उन्हें जिस सीट से मैदान में उतारा है. वहां कांग्रेस के जाहिदा खान विधायक हैं और वह गहलोत सरकार में मंत्री भी हैं. हालांकि इस बार उनके क्षेत्र में उनका काफी विरोध हो रहा है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जाहिदा खान को हराने में क्या नौक्षम चौधरी सक्षम होंगी या नहीं.

लंदन से की पढ़ाई

नौक्षम ने लंदन में मीडिया की पढ़ाई की है. उन्होंने वहां से मीडिया प्रोमोशन एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई की. पढ़ाई के बाद उन्हें अच्छी नौकरी भी मिली, लेकिन उन्होंने 2019 में राजनीति में एंट्री कर ली और बीजेपी में शामिल हो गईं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital