Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rajasthan: जल जीवन मिशन केस में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, IAS अधिकारी के ठिकाने समेत 25 जगहों पर की छापेमारी

ED Raids in Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा कि क्या इतने बड़े देश में कहीं आर्थिक अपराध नहीं हो रहे हैं. जांच एजेंसिया वहां ध्यान क्यों नहीं दे रही हैं. ईडी का ध्यान सिर्फ हमारे नेताओं पर जा रहा है.

राजस्थान में ED की रेड

Rajasthan Elections: राजस्थान में चुनाव से पहले ईडी एक्शन मोड में हैं. शुक्रवार सुबह से ही जांच एजेंसी ने प्रदेश की 25 जगह पर छापेमारी की है. इसके IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल और IRS अधिकारी रोली अग्रवाल के जयपुर स्थित आवास पर भी ईडी ने छापेमारी की. जांच एजेंसी यह कार्रवाई जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में की है. ईडी ने पिछले हफ्ते भी कई जगहों पर छापेमारी की थी. इसके जयपुर समेत प्रदेश के प्रमुख शहर शामिल थे.

वहीं ईडी की इस कार्रवाई पर प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रिएक्श भी सामने आया है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी सरकार गिराने के लिए ईडी का उपयोग किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- BJP ने क्यों काटा कैलाश मेघवाल का टिकट? 2018 के चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से हासिल की थी जीत, जानिए वजह

ईडी सीबीआई के जरिए हमारी सरकार गिराने की कोशिश

सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा कि क्या इतने बड़े देश में कहीं आर्थिक अपराध नहीं हो रहे हैं. जांच एजेंसिया वहां ध्यान क्यों नहीं दे रही हैं. ईडी का ध्यान सिर्फ हमारे नेताओं पर जा रहा है. इससे पहले हमारे अध्यक्ष डोटासरा और मेरे बेटे वैभव के पास से ईडी को कुछ नहीं मिला. यह सब हमारी सरकार गिराने के लिए किया जा रहा है. चुनाव जीतने के लिए ईडी और सीबीआई के जरिए घिनौनी राजनीति हो रही है. बता दें कि कुछ समय पहले जांच एजेंसी एक पुराने मामले में सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को पूछताछ के लिए समन भेजा था. इसके बाद से ही प्रदेश में ईडी कार्रवाई को लेकर सिसायत चढ़ चढ़कर बोल पर रही है.

बीजेपी सांसद ने लगाया बड़ा आरोप

वहीं, बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कुछ महीने पहले आरोप लगाया था कि राजस्थान में जल जीवन मिशन को लागू करने के नाम पर 20 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि मिशन के 48 प्रोजेक्ट्स में फर्जी एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट्स के आधार पर दो कंपनियों को 900 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए.

– भारत एक्सप्रेस


 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest