Bharat Express DD Free Dish

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल पहुंचेंगे अयोध्या, करेंगे प्रभु श्रीराम के दर्शन

Rajesh Mangal Ayodhya Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल सोमवार को अयोध्या पहुंचेंगे. अपने दौरे के दौरान वे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे.

rajesh-mangal-ayodhya-visit-ram-lalla-darshan-bjp-national-co-treasurer-ram-janmabhoomi-temple

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल कल पहुंचेंगे अयोध्या

Edited by Rohit Agrawal

Rajesh Mangal Ayodhya Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल सोमवार को अयोध्या पहुंचेंगे. अपने दौरे के दौरान वे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका यह पहला अयोध्या दौरा माना जा रहा है.

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राजेश मंगल सुबह 9:45 बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से रवाना होंगे और करीब 11 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वे सीधे रामलला के दर्शन के लिए श्रीराम जन्मभूमि परिसर जाएंगे. उनके आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है.

नितिन नबीन की नई टीम में मिली अहम जिम्मेदारी

गौरतलब है कि अगस्त 2026 में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा के दौरान राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. पार्टी नेतृत्व ने उन्हें संगठन के वित्तीय और आर्थिक प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों के लिए चुना है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सह-कोषाध्यक्ष के रूप में राजेश मंगल संगठनात्मक वित्तीय व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे.

पार्टी के भरोसेमंद नेताओं में होती है गिनती

राजस्थान से आने वाले राजेश मंगल लंबे समय से भाजपा संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं और पार्टी के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा से काम करने की बात कही थी.

ये भी पढ़ें- ‘ई कुत्ता का कहीं जगह था…’, अनंत सिंह ने फिर नीरज कुमार को हड़काया

राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष का पद संभालने के बाद रामनगरी पहुंचकर रामलला के दर्शन करना उनकी यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read