Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Airtel: UP के गांवों तक एयरटेल बिछाएगा फाइबर ऑप्टीकल, पूरे यूपी को जल्द मिलेगी 5G इंटरनेट

Airtel: मुख्यमंत्री ने आगामी 10-12 फरवरी 2023 तक प्रस्तावित उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सहभागिता के लिए भारती समूह को आमंत्रित भी किया.

Airtel

सीएम योगी से मिलते राकेश

Edited by Nitish Pandey

Airtel: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से भारती इंटरप्राइजेज (एयरटेल) के वाइस चेयरमैन राकेश भारती मित्तल ने शिष्टाचार भेंट की. मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस भेंट के दौरान प्रदेश में डिजिटल इंडिया मिशन के क्रियान्वयन, संचार सुविधाओं की बेहतरी तथा भारती समूह के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा हुई.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईज ऑफ लिविंग के अपने संकल्प को दोहराया. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश के हर गांव, हर कस्बे, हर नगर में प्रत्येक नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता हो. इंटरनेट तकनीक का उपयोग इस संबंध में सबसे बड़ा सहायक है.

मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान राकेश मित्तल ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े क्षेत्रफल और विशाल आबादी वाले राज्य में उच्च स्तरीय संचार सेवाओं की सुगमता के लिए समूह द्वारा प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है. वो मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में डिजिटल इंडिया मिशन के बेहतर क्रियान्वयन से अत्यंत प्रभावित दिखे.

भारती इंटरप्राइजेज (Airtel) के वाइस चेयरमैन ने उत्तर प्रदेश के बेहतर कानून-व्यवस्था और सेक्टोरल नीतियों को निवेश अनुकूल बताते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष उत्तर प्रदेश में निवेश के नवीन प्रस्ताव भी रखे. उन्होंने कहा कि भारती इंटरप्राइजेज उत्तर प्रदेश में डेटा सेंटर, डिजिटल बैंकिंग और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में निवेश का इच्छुक है और पूरी कार्ययोजना तैयार की है. इस पर मुख्यमंत्री उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता मिलने का भरोसा दिया.

ये भी पढ़ें : UP Nikay Chunav: रामपुर में जीत के बाद बीजेपी की बढ़ी डिमांड, निकाय चुनाव के टिकट के लिए एक वार्ड से 5-5 दावेदार

राकेश मित्तल ने कहा कि एयरटेल (Airtel) की 5G सेवाएं उत्तर प्रदेश में आंशिक रूप से प्रारंभ हो गई हैं. बहुत जल्द उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपद 5G की हाईस्पीड इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकेंगे. उन्होंने कहा कि सुदूर क्षेत्रों तक में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए ऑप्टीकल फाइबर बिछाने के लिए भारती ग्रुप योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital