Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘चढ़ावा बंद कर दो, भगवान खुश होंगे’, राम मंदिर घोटाले पर भड़के शक्तिमान, इस्तीफों पर भी उठाए सवाल

Ram Mandir scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर सीनियर एक्टर मुकेश खन्ना ने तीखा हमला बोला. उन्होंने भक्तों से नकदी और गहनों का चढ़ावा बंद करने की अपील की.

Ram Mandir scam: सीनियर अभिनेता मुकेश खन्ना ने राम मंदिर में हुए चढ़ावा घोटाले पर कड़ी नाराज़गी जताई है. उन्होंने कहा कि मंदिर में चोरी करने वाले लोग आम चोर या डाकू से भी बड़े अपराधी हैं. इंस्टाग्राम पर लिखते हुए उन्होंने भक्तों से अपील की कि मंदिर में नकदी और गहनों का चढ़ावा देना बंद कर दें.

भगवान तक नहीं पहुंचता दान

मुकेश खन्ना ने पोस्ट में लिखा कि मंदिरों में दिया गया नकद चढ़ावा भगवान तक नहीं पहुंचता, बल्कि बीच में ही गायब हो जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिरों में लूट का खेल चल रहा है और भक्तों की आस्था का फायदा उठाया जा रहा है. उनके मुताबिक, ये लोग सिर्फ भक्तों को ही नहीं बल्कि भगवान को भी लूट रहे हैं.

चढ़ावा बंद करने की सलाह

उन्होंने भक्तों को सलाह दी कि अगर चढ़ावा ही नहीं चढ़ेगा तो घोटाले की गुंजाइश भी खत्म हो जाएगी. उनका कहना है कि भगवान खुश होंगे अगर लोग नकदी और गहनों का दान देना बंद कर दें.

मामला कैसे शुरू हुआ?

7 जून को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया था. योगी सरकार ने इस पर जांच के लिए SIT बनाई. शुरुआती जांच में दान और प्रबंधन से जुड़ी कई गड़बड़ियां सामने आईं.

गिरफ्तारी और इस्तीफे

SIT की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसके बाद मामला और गंभीर हो गया. इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया. वहीं मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी व्यवस्था से बाहर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें-चीख उठी करांची: कौन है पाकिस्तान को दहलाने वाला JuA?

भक्तों में निराशा

इस पूरे घटनाक्रम ने भक्तों को झकझोर दिया है. मंदिर में आस्था रखने वाले लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि उनका दान सही जगह तक पहुंच भी रहा है या नहीं. मुकेश खन्ना की अपील ने इस बहस को और तेज कर दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital