देश

Ram Mandir: “20 से 26 जनवरी तक घर पर रहें, ट्रेनों में सफर न करें”, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले बदरुद्दीन अजमल का मुसलमानों से आग्रह

Ram mandir Innaugration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसके साथ-साथ सियासत भी अपने चरम पर है. इस बीच ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल मुसलमानों को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये (बीजेपी) मुसलमानों की दुश्मन है. यह हमारे धर्म का विरोध करते हैं. बदरुद्दीन अजमल ने मुसमानों से आग्रह किया है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घर पर समय बिताएं.

असम के ग्वालपाड़ा जिले के कदमतल में एक मदरसा के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए AIUDF अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन के दौरान मुसलमान अपना घर पर सुरक्षित समय बिताए. हालांकि इसका केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने उन पर पलटवार किया है.

“20 से 26 तक घर पर सुरक्षित समय बिताएं मुसलमान”

बदरुद्दीन अजमल ने दोहराते हुए कहा कि बीजेपी मुसलमानों से नफरत करती है और हमारे खिलाफ कुछ भी करवा सकती है. 20 से 26 जनवरी तक सभी अपने घर में रहें और सुरक्षित रहें. क्योंकि उस दिन अयोध्या में राम मंदिर की मूर्ति का स्थापना होने वाली है. इसलिए आपसे गुजारिश है कि हर मुसलमान आदमी 20 से 26 तारीख तक कहीं आने जाने से या रेल की यात्रा करने से परहेज करें.

यह भी पढ़ें- ‘जो रामभक्त अयोध्या आएंगे..उन्हें सीता रसोई से मिलेगा भरपेट भोज’, 22 जनवरी को यहां चलेंगे 40 भोजनालय, लग रहे खूब जयकारे

‘बीजेपी मुसलमानों से नफरत नहीं करती’

गिरिराज सिंह ने कहा, ”बीजेपी मुसलमानों से नफरत नहीं करती. हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ काम करते हैं.” सिंह ने कहा कि अयोध्या भूमि विवाद मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है और वह प्रार्थना में भी भाग लेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि बदरुद्दीन अजमल और असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग समाज में नफरत फैलाते हैं और बीजेपी सभी धर्मों का सम्मान करती है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

24 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

32 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

58 minutes ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

1 hour ago