दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दूत.
Hemant Soren ED Saman: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के द्वारा आठवां समन भेजे जाने के बाद सोमवार को सीएम ऑफिस से एक कर्मचारी मुख्यमंत्री का जवाब लेकर ED के दफ्तर पहुंचा. इससे पहले मुख्यमंत्री को 7 बार समन जारी किया जा चुका था.
मुख्यमंत्री को आठवां समन जारी करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे कहा था कि 16 से 20 जनवरी तक निदेशालय के पत्र का जवाब दें. साथ ही निदेशालय ने उनसे अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए भी कहा था. हालांकि, अब अपनी ओर से पत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या लिखकर भेजा है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.
बहरहाल, इस बात को लेकर भी संशय की स्थिति है कि मुख्यमंत्री तय समय अवधि के दौरान निदेशालय के समक्ष उपस्थित होंगे या नहीं. इस महीने की शुरूआत में भी एक सील बंद लिफाफा लेकर सीएमओ का कर्मचारी मंगलवार, 2 जनवरी की दोपहर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस पहुंचा था. उस कर्मचारी ने ED ऑफिस में एक लिफाफा दिया और कुछ देर रुकने के बाद वहां से चला गया था.
सीएमओ से आए उक्त कर्मचारी की कई तस्वीरें मीडिया में भी आईं. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए दो दिनों के भीतर जगह, तिथि व समय बताने को कहा था. ED ने उन्हें 29 दिसंबर को ही 7वां समन जारी किया था. उसके बाद 8वां समन जारी किया गया.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…