Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रामनगरी अयोध्या में स्थापित होगा मीडिया सेंटर, यहां देश-दुनिया के मीडियाकर्मी ले सकेंगे हिस्सा, चंपत राय आज करेंगे पत्रकार वार्ता

देश-दुनिया के रामभक्त अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह की बाट जोह रहे हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा पत्रकारों को आमं​त्रण भेजा गया है.

फोटो-@ChampatRaiVHP

Ayodhya News: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह की तारीख नजदीक आती जा रही है. देश-दुनिया के रामभक्तों की निगाहें राम नगरी पर जमी हुई हैं. पत्रकारों की टोलियां भी वहां पहुंच रही हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने आज एक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को आमं​त्रण भेजा.

चंपत राय ने ट्वीट करके कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में, श्री रामलला विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा पर होने वाले समारोह की संपूर्ण जानकारी देने हेतु पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है. उस पत्रकार वार्ता में सभी पत्रकार बंधु आमंत्रित हैं. उनके साथ फोटोग्राफर भी आएं.

CHAMPAT RAI

देश के सूचना एवं प्रसारण के सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि अयोध्या में एक मीडिया सेंटर स्थापित किया जा रहा है. अपूर्व चंद्रा ने दिल्ली में कहा, “अयोध्या में हम एक मीडिया सेंटर बना रहे हैं. वहां राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रादेशिक सब तरह की मीडिया जा सकती है. यह मीडिया सेंटर 7 दिन तक रहेगा और 3 महीने तक इसकी सुविधा रहेगी.”

यह भी पढ़िए: 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम स्वयं के भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, दुनियावासी उनके दर्शन को आतुर हैं..हमें अयोध्या को सुंदर बनाना है: CM योगी आदित्यनाथ

अपूर्व चंद्रा ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य संबंधित सभी व्यवस्था की गई हैं…एम्स रायबरेली, एम्स गोरखपुर, एम्स दिल्ली, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी वाराणसी आदि अस्पताल 1 महीने तक अलर्ट पर रहेंगे.

यह भी पढ़िए: ‘कांग्रेस पार्टी का राम-विरोधी चेहरा देश के सामने आ चुका’, सोनिया गांधी, खरगे और अधीर रंजन चौधरी के अयोध्या निमंत्रण को ठुकराने पर बोलीं स्मृति ईरानी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital