Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘हमें ना धक्का लगा है ना लगेगा…’ जयंत के NDA में जाने पर बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव

Ramgopal Yadav on Jayant Choudhary: सपा सांसद रामगोपाल यादव ने जयंत चैधरी के एनडीए में शामिल होने को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि चुनावी साल में हर कोई पाला बदलता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

Ramgopal Yadav on Jayant Choudhary

रामगोपाल यादव ने जयंत पर साधा निशाना.

Ramgopal Yadav on Jayant Choudhary: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में विपक्षी गठबंधन इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है. रालोद के जयंत चौधरी भाजपा में शामिल हो सकते हैं. अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो चौधरी चरण सिंह की जयंती पर वे एनडीए में शामिल हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार भाजपा जयंत को लोकसभा चुनाव में 2 सीटें, 1 राज्यसभा सीट और 1 एमएलसी सीट दे सकती है. वहीं पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने के बाद जयंत ने पीएम मोदी और बीजेपी की जमकर तारीफ की.

वहीं जयंत के बीजेपी में शामिल होने को लेकर रामगोपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ना हमें धक्का लगा है ना लगेगा. इससे पहले उन्होंने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता कौन कहां जा रहा है. चुनाव के समय कोई अगर पाला बदलता है कोई फर्क नहीं पड़ता है. वहीं शिवपाल यादव ने कहा कि मैं जयंत और उनके पिता को अच्छे से जानता हूं वे किसानों के लिए लड़ी जा रही लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देंगे.

जाट बहुल क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाना चाहती है भाजपा

बता दें पश्चिमी यूपी में जाट समुदाय का दबदबा है. वहीं जयंत चौधरी की आरएलडी का पश्चिमी यूपी में प्रभाव है. उनके साथ आने से भाजपा को पूरा फायदा मिलने की उम्मीद है. पश्चिमी यूपी में 17 फीसदी जाट वोट है. वहीं 2019 में भाजपा को वेस्ट यूपी की 7 सीटों पर पराजय मिली थीं.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital