Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“I.N.D.I.A के लोग पाकिस्तान जाएं, श्रीलंका जाएं…”, भोजपुरी स्टार और सांसद रवि किशन बोले- 2047 में विश्व गुरु बनने जा रहा भारत

गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन अपने बयानों के लिए काफी चर्चा में रहते हैं. अलग अंदाज और भाषा शैली के चलते उनकी बातें तुरंत वायरल होती हैं. अब रवि किशन ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (I.N.D.I.A.) पर टिप्पणी की है.

Ravi Kishan

रवि किशन

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन अपने बयानों के लिए काफी चर्चा में रहते हैं. अलग अंदाज और भाषा शैली के चलते उनकी बातें तुरंत वायरल होती हैं. अब रवि किशन ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (I.N.D.I.A.) पर टिप्पणी की है. शुक्रवार को संसद सत्र शुरू होने से पहले मीडियाकर्मियों ने बीजेपी सांसद से ‘इंडिया’ के सदस्यों द्वारा मणिपुर के दौरे पर प्रतिक्रिया मांगी. रवि किशने ने कहा, “जाएं ई लोग (विपक्ष)… पाकिस्तान जाएं, श्रीलंका जाएं, चाइना जाएं. इनकों जहां-जहां जाना है जाएं”

बीजेपी सांसद रवि किशन ने इस दौरान विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विपक्ष जान-बूझकर अपनी फजीहत कराना चाहता है. जबकि, उसे मालूम है कि तय प्रक्रिया को पूरा करने में दस दिन का समय लगता है. उन्होंने कहा कि विपक्षी हार तय है.

ये भी पढ़ें- UP: तीन बेटियों संग पति का शव ले जा रही थी महिला, अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, मां समेत बेटियों की दर्दनाक मौत

रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी कहा और बताया कि उनके नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंन पीएम मोदी को संत बताया और कहा कि 2047 में भारत विश्व गुरु बन जाएगा. इसके पहले रवि किशन ने बताया था कि बीजेपी 2024 में साढ़े 350 सीटों के साथ सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा था कि जैसे हम एक्टर शूटिंग से पहले रिहर्सल करते हैं, वैसे ही इन दिनों विपक्ष सत्ता से बाहर रहने की प्रैक्टिस कर रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital