Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रवि किशन ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा– ‘युवाओं को राजनीति में मिला बड़ा अवसर’

भाजपा सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में हमेशा से युवा वर्ग शीर्ष पर रहा है. रवि किशन ने गोरखपुर और बिहार में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब राज्य में चौतरफा तरक्की हो रही है.

Ravi Kishan

रवि किशन

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता की सूची में हमेशा से ही युवा वर्ग शीर्ष पर रहे हैं. उन्होंने हमेशा से ही युवाओं के हितों को तवज्जो दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर वर्ग के लोगों को राजनीति में आने का मौका दिया. भारत में जेन जी की बहुत बड़ी संख्या है. खास बात यह है कि प्रधानमंत्री ने इन युवाओं को राजनीति में आने का मौका दिया. अगर हम अपनी ही बात करें, तो हमें भी मौका दिया गया.

खराब सड़कों से आधुनिक विकास तक

हमारे ऊपर गोरखपुर की जनता ने विश्वास जताया और आज आप वहां पर देख सकते हैं कि चौतरफा विकास की बयार बह रही है. वहां पर विकास से संबंधित कई कार्य हो रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद के बाद हमें गोरखपुर की जनता ने हम पर दूसरी बार भी आशीर्वाद दिया. आज आप वहां पर विकास से संबंधित कार्य होते हुए देख सकते हैं. भाजपा सांसद ने कहा कि मुझे याद है कि आज से 14 साल पहले का बिहार कैसा था. मुझे अच्छे से याद है कि जब हम यहां पर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आते थे, तो ढंग की सड़क नहीं होती थी.

सड़क खराब होने की वजह से हमें आने-जाने में बहुत दिक्कतें होती थीं. लेकिन, आज जब मैं बिहार को देखता हूं, तो मेरा हृदय मंत्रमुग्ध हो जाता है. आज की तारीख में बिहार में चौतरफा विकास की बयार बह रही है. घर में विकास की लौ जग रही है और इसका श्रेय निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री के करिश्माई नेतृत्व को जाता है. यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि नीतीश कुमार के आने के बाद बिहार में हर वर्ग के हितों का विशेष ख्याल रखा गया है.

बिहार में मखाना और भोजपुरी उद्योग को बढ़ावा

नीतीश कुमार के कमान संभालने के बाद बिहार में विकास से संबंधित कार्यों में तेजी आई है. उन्होंने कहा कि अब इस दिशा में प्रयासरत है कि कैसे बिहार में युवाओं को रोजगार के साधन मिलें. अभी हाल ही में बिहार में मखाना इंडस्ट्री लगाने की मांग हुई है. अब हम बिहार में भोजपुरी इंडस्ट्री लगाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं. हमने मुंबई में भी भोजपुरी सिनेमा को लेकर एक सेटअप स्थापित किया था, जिसके नतीजतन लाखों युवाओं को रोजगार मिलने लगा था. अब इसी तरह का कदम हम बिहार में भी उठाने जा रहे हैं. हमें पूरा विश्वास है कि इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा.

NDA को मिलेगा जनता का भरपूर समर्थन

आगामी दिनों में युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना नहीं होगा. भाजपा सांसद रवि किशन ने दावा किया कि इस बार 170 से अधिक सीटें एनडीए के खाते में आने जा रही हैं. मौजूदा समय में बिहार में विकास की गंगा बह रही है. यह इसी का नतीजा है कि एक बार फिर से बिहार की जनता ने एनडीए को लाने का मन बना लिया है. हमारी सरकार ने बिहार में यह सुनिश्चित किया है कि विकास से संबंधित कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो. हमें बिहार में विकास की गति को तेज करना है. हमें भारत के नागरिक के तौर पर यह देखना होगा कि हमारा देश किनके हाथों में सुरक्षित है.

हमारी सरकार बिहार में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. इसके अलावा, उन्होंने निरहुआ लाल यादव को टिकट मिलने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि निरहुआ लाल यादव मेरे छोटे भाई की तरह है. मुझे इस बात की खुशी है कि वो चुनाव लड़ने जा रहे हैं. मुझे उन पर पूरा भरोसा है कि वो बिहार के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे. मैं अपने सभी भोजपुरिया समाज के लोगों को बधाई देता हूं कि वो इसी तरह से आगे बढ़े.

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर महिला टीचर को नौकरी से निकाले जाने पर मुआवजा देने का आदेश दिया

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital