Red Fort Blast AQIS Link: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए खौफनाक कार धमाके को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की ताजा रिपोर्ट में बहुत बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल UN की सिक्योरिटी काउंसिल मॉनिटरिंग टीम की 38वीं रिपोर्ट में आधिकारिक तौर पर मुहर लगा दी गई है कि इस भीषण आतंकी हमले के पीछे ‘अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट’ (AQIS) का हाथ था.
इतना ही नहीं, वैश्विक आतंकवाद पर नजर रखने वाली UN टीम ने यह चेतावनी भी दी है कि AQIS अब बड़े समूहों के बजाय डॉक्टर और इंजीनियर जैसे पढ़े-लिखे पेशेवरों के ‘स्लीपर सेल’ तैयार कर पूरे क्षेत्र में अपने पैर पसार रहा है.
बांग्लादेश को ढाल बनाने की ताक में अलकायदा (Red Fort Blast AQIS Link)
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, अल-कायदा का भारतीय उपमहाद्वीप वाला संगठन (AQIS) अब अपने काम करने के तरीकों में भारी बदलाव ला चुका है. बड़े-बड़े कैंपों के बजाय अब यह छोटे-छोटे, बिखरे हुए लॉजिस्टिक्स और फाइनेंशियल सेल बनाकर काम कर रहा है, ताकि सुरक्षा एजेंसियों के रडार से बचा जा सके. UN रिपोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है कि AQIS अब बांग्लादेश का इस्तेमाल करके नए आतंकी सेल तैयार करने की साजिश रच रहा है.
आईएसआईएस से भी जुड़े तार
UN की इस 30-पेज की रिपोर्ट में एक और भयानक बात सामने आई है. जिसके अनुसार, अल-कायदा और आईएसआईएल (Da’esh) सालों से केमिकल और बायोलॉजिकल हथियार बनाने की फिराक में हैं. रिपोर्ट में यह भी ज़िक्र है कि 2025 के आखिर में भारतीय एजेंसियों ने गुजरात से ऐसे 3 लोगों को गिरफ्तार किया था (जिसमें डॉक्टर भी शामिल थे), जिन्हें विदेश में बैठे आईएसआईएस आकाओं ने ‘राइसिन’ तैयार करने का टास्क दिया था.
ये भी पढ़ें: रवि किशन की ‘जेन जी’ वाली लोकप्रियता! सांसद बोले- युवाओं के प्यार ने सच में हैरान कर दिया
जानिए क्या हुआ था लाल किले पर?
ज्ञात रह नवंबर 2025 में दिल्ली का दिल कहे जाने वाले लाल किले के पास एक तेज रफ्तार कार में रखे VBIED (गाड़ी में फिट विस्फोटक) का जोरदार धमाका हुआ था. इस आत्मघाती हमले में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और कई निर्दोष घायल हुए थे. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मामले की तहकीकात करते हुए पटियाला हाउस कोर्ट में 7,500 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की, जिसमें मुख्य साज़िशकर्ता समेत 10 आरोपियों को नामजद किया गया था.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


