Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुंबई में धराशायी हुई रिहायशी बिल्डिंग, 2 लोगों की हुई मौत, NDRF की दो टीमें चला रही सर्च ऑपरेशन

Building Collapsed Mumbai: मुंबई के वसई इलाके में चामुंडा नगर और विजय नगर के बीच मौजूद रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा ढह गया. जिसकी वजह से दो लोगों की मौत हो गई.

Building Collapsed Mumbai

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 27 अगस्त की रात को बड़ा हादसा हो गया. यहां के वसई इलाके में एक अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई.

मुंबई के वसई इलाके में चामुंडा नगर और विजय नगर के बीच मौजूद रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा ढह गया. मुंबई सबअर्बन इलाके में आने वाला यह क्षेत्र महाराष्ट्र के पालघर जिले में पड़ता है.

इस संबंध में पालघर पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर भेजा गया. अभी भी बचाव कार्य जारी है. अबतक एनडीआरएफ की टीम ने 11 लोगों को बचा लिया है. उन्हें विरार और नाला सोपारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार अभी भी मलबे में 10 से 15 लोग दबे हुए हैं. एनडीआरएफ की दो टीमें यहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.

खबर अपडेट की जा रही है…



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital